{"_id":"61ccec9e63f1216f7270efa5","slug":"gujarat-home-minister-amit-shah-says-corona-cases-are-increasing-after-change-of-form-need-to-be-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : गृहमंत्री अमित शाह बोले- कोरोना का स्वरूप बदलने के बाद बढ़ रहे मामले, सतर्क रहने की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : गृहमंत्री अमित शाह बोले- कोरोना का स्वरूप बदलने के बाद बढ़ रहे मामले, सतर्क रहने की जरूरत
Thu, 30 Dec 2021 04:47 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, गांधीनगर
एजेंसी, गांधीनगर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 30 Dec 2021 04:47 AM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में पचास करोड़ की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिलान्यास करते हुए उन्होंने प्रशासन को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क रहने को कहा। शाह ने इसके साथ ही 15-18 आयु वर्ग के लोगों से टीका लेने की अपील की।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि स्वरूप बदलने के बाद कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और लोग जब तक जागरूक नहीं होंगे, सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं करेंगे, इस पर काबू नहीं पाया जा सकता।
विज्ञापन
15-18 आयु वर्ग के लोगों से टीका लेने की अपील
शाह ने इसके साथ ही 15-18 आयु वर्ग के लोगों से टीका लेने की अपील की। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में पचास करोड़ की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिलान्यास करते हुए उन्होंने प्रशासन को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों पर सरकार स्थिति का जायजा ले रही है। लेकिन लोगों को जागरूक होना होगा। बिना उनके सहयोग के सरकार इसे नियंत्रित नहीं कर पाएगी। सभी को मिलकर कोरोना को हराना होगा। शाह ने जिनकी दूसरी खुराक बाकी है उन्हें जल्द से जल्द इसे लेने को कहा।
विज्ञापन