फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat has become the State of Vegetarians

ऐसे ही चलता रहा तो गुजरात को शाकाहारी राज्य बना देगी BJP

Sun, 16 Apr 2017 05:31 PM IST
ज़ुबैर अहमद/ बीबीसी संवाददाता, अहमदाबाद
ज़ुबैर अहमद/ बीबीसी संवाददाता, अहमदाबाद Updated Sun, 16 Apr 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
 Gujarat has become the State of Vegetarians
बीफ बैन पर क्या कहते हैं गुजरात के मुसलमान

उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खानों के ख़िलाफ मुहिम के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अब बीजेपी सरकार राज्य को शाकाहारी बनाकर ही छोड़ेगी। गुजरात में बीजेपी पिछले 25 साल से सत्ता में है। राज्य में शाकाहारी पहले से काफी बड़ी संख्या में हैं. लेकिन बीजेपी के राज में क्या गुजरात अब पूरी तरह से शाकाहारी राज्य बन गया है। गुजरात को शाकाहारी राज्य समझा जाता है, लेकिन हकीकत ये है कि इसके हर शहर में मीट आसानी से मिल जाता है।

विज्ञापन


यहां की 36 प्रतिशत आबादी मांसाहारी है। जिस तरह से अहमदाबाद की आबादी हिंदू-मुस्लिम इलाकों में बंट गई है उसी तरह से खान-पान भी हिन्दू खाने और मुस्लिम खाने में बंट गया है। मुस्लिम मोहल्लों में जाएं तो बिरयानी, कबाब और कोरमा मिलेगा जबकि हिन्दू इलाकों में ढोकला, भेलपुरी और आलू टिक्की।

विज्ञापन

यहाँ के मुसलमानों को सरकार से शिकायत नहीं है

 Gujarat has become the State of Vegetarians
मुसलमानों को बिरयानी

फरोज खान पठान कहते हैं "आज गुजरात के मुसलमानों को बिरयानी मिल रही है। अब भैंस के गोश्त का मिले या बकरे के गोश्त का मुसलमान यहाँ का बिरयानी खा रहा है। मोदी के राज में भी खाता था, केशु भाई (गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री) के राज में भी खाता था, आज भी खा रहा है।" असल में बिरयानी हिन्दुओं को भी मिल रही है। तीन दरवाज़ा पुराने शहर का एक मशहूर इलाका है जहाँ शाम होते ही एक खास गली में छोटे-छोटे रेस्तरां खुलने लगते हैं।

गली के अंदर प्रवेश करने से पहले ही कबाब की खुशबू आने लगती है। कबाब से लेकर कोरमा और बिरयानी से लेकर मीट पुलाव सभी चीजे यहाँ मिलती हैं। समीउद्दीन की दुकान 40 साल पुरानी है। वो कहते हैं मटन फ्राई, मटन चाप और कबाब सबसे अधिक बिकने वाले आइटम हैं।

शाकाहारियों का राज्य

 Gujarat has become the State of Vegetarians
शाकाहारियों का राज्य

यहाँ पर आकर खाने वाले हिन्दू भी हैं और मुसलमान भी। जैसा कि समीउद्दीन ने हमें बताया "दोनों धर्म के लोग यहाँ खाने आते हैं. हिन्दुओं की संख्या थोड़ी अधिक होगी।" यहाँ ऐसा एहसास होता है कि खाने वाले नहीं चाहते कि उन्हें कोई पहचाने। वो सर झुका कर खा रहे होते हैं। एक ने कहा, "मेरी तस्वीर मत लो। मेरे ऑफिस में किसी ने मीट खाते देख लिया तो मेरी नौकरी गई।"

लेकिन किसी भी बड़े रेस्तरां में जाएं तो मीट खाने वालों का चेहरा नीचे नहीं होता. बारबेक्यू नेशन नामी एक रेस्टोरेंट में लोग जम कर मीट खा रहे थे। बारबेक्यू नेशन मुंबई और दिल्ली में भी है। अहमदाबाद में भीड़ और रौनक अधिक नजर आती है।

विज्ञापन

कैफे मुसलमानों का है लेकिन यहाँ खाने सभी समुदाय के लोग आते हैं

 Gujarat has become the State of Vegetarians
कैफे कब्रिस्तान

तीन दरवाजे के करीब एक और जगह जहाँ खाने वालों की एक बड़ी भीड़ जमा है। ऐसा लगता है कि सैकड़ों बाराती एक साथ खाने पर टूट पड़े हों। यहाँ देर रात तक खाना मिलता है। ये जगह शाकाहारी लोगों के लिए स्वर्ग है. यहाँ इक्का-दुक्का ही मुस्लिम नजर आते हैं। 'हिन्दू खाना... मुस्लिम खाना' यानी खाने में भी विभाजन है। लेकिन शहर में कुछ ऐसे रेस्तरां हैं जहाँ दोनों समुदाय के लोग आते हैं।

उन में से एक 'कैफे कब्रिस्तान' बना है। पूरे कैफे में एक दर्जन कब्रें हैं। उन्हें हरे रंग से पेंट किया गया है। कैफे मुसलमानों का है लेकिन यहाँ खाने सभी समुदाय के लोग आते हैं। मुरदा के ऊपर बना ये कैफे शहर की उन कुछ जगहों में से है जहाँ हिन्दू और मुस्लिम का मिलाप होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed