फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat govt hikes DA for staff, pensioners to 28 pc

गुजरात : कर्मचारियों व पेंशनरों का डीए 11 फीसदी बढ़ाया, एक जुलाई से 28 फीसदी की दर से मिलेगा

Mon, 06 Sep 2021 10:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 06 Sep 2021 10:18 PM IST
सार

गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों व पेंशनरों का डीए 11 फीसदी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। यह एक जुलाई से कुल 28 फीसदी की दर से मिलेगा। यह केंद्र के बराबर हो जाएगा।

 

विज्ञापन
Gujarat govt hikes DA for staff, pensioners to 28 pc
सांकेतिक चित्र - फोटो : prayagraj

विस्तार

गुजरात सरकार ने राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों को सोमवार को बड़ी सौगात दी। उनका महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ा दिया गया है। 1 जुलाई से उन्हें कुल 28 फीसदी डीए दिया जाएगा। 

विज्ञापन


वर्तमान में गुजरात के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को मूल वेतन या पेंशन का 17 फीसदी की दर से डीए मिल रहा था। अब उन्हें 11 फीसदी ज्यादा डीए मिलेगा। यह केंद्र सरकार द्वारा अपने स्टाफ को दिए जा रहे डीए के बराबर हो जाएगा। गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पटेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि केंद्र सरकार ने जुलाई में अपने कर्मचारियों को डीए 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी किया था। चूंकि राज्य सरकार आमतौर पर केंद्र की डीए दरों का पालन करती है, इसलिए उसके अनुरूप दरों का पुनरीक्षण किया गया है। हमने भी डीए एक जुलाई से 17 से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात सरकार द्वारा डीए बढ़ाने से राज्य के 9.61 लाख सरकारी कर्मचारियों और 4.5 लाख पेंशनरों को लाभ पहुंचेगा। इस बढ़ोतरी के कारण राजकोष पर हर माह 378 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सितंबर के वेतन में नए डीए का असर दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed