फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Gorakhnath temple Mount Girnar vandalized idol vandalized devotees outraged demanding strict action

Gujarat: गिरनार पर्वत पर गोरखनाथ मंदिर में तोड़-फोड़, मूर्ति खंडित; भक्तों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

Sun, 05 Oct 2025 06:38 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, जूनागढ़
न्यूज डेस्क अमर उजाला, जूनागढ़ Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 05 Oct 2025 06:38 PM IST
सार

गुजरात के जूनागढ़ में गिरनार पर्वत स्थित गोरखनाथ मंदिर में अज्ञात लोगों ने मूर्ति और मंदिर में तोड़-फोड़ की। संगमरमर की मूर्ति का सिर टूट गया और कांच का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हुआ। घटना से भक्तों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने लोकल क्राइम ब्रांच और SOG की मदद से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gujarat Gorakhnath temple Mount Girnar vandalized idol vandalized devotees outraged demanding strict action
पुलिस प्रशासन

विस्तार

गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जूनागढ़ जिले में गिरनार पर्वत पर स्थित भगवान गोरखनाथ के मंदिर और मूर्ति को अज्ञात लोगों ने तोड़-फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। गिरनार की पहाड़ी में शनिवार की रात हुई इस घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और वे सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। गोरखनाथ नाथ संप्रदाय के प्रतिष्ठित योगी और संस्थापक माने जाते हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उपद्रवियों ने नाथ संप्रदाय के संस्थापक की संगमरमर की मूर्ति का सिर तोड़ दिया और मंदिर के कांच के दरवाजे व अन्य वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया है। जूनागढ़ के एसपी सुबोध ओदेदरा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अपराध शाखा, विशेष अभियान समूह और भवनाथ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Manipur: सुरक्षा बलों की PLA के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार; असम राइफल्स के काफिले पर हमले में थे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए गिरनार पर्वत के बारे में
बता दें कि गिरनार पर्वत जिसे रेवटक पर्वत भी कहा जाता है। इसके ऊपर जैन और हिंदू मंदिर हैं। तीर्थयात्रियों को यहां चढ़ने के लिए लगभग 10,000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। जैन मंदिर पर्वत के करीब दो-तिहाई हिस्से पर हैं, जिनमें 12वीं सदी का नवे तिर्थंकर नेमिनाथ का मंदिर प्रमुख है। ऊपर की ओर देवी अम्बा माता सहित कई हिंदू मंदिर हैं।

ये भी पढ़ें:- Syrups Death Case: सिरप से हुई मौतों पर केंद्र सख्ती, राज्यों के साथ स्वास्थ्य सचिव की बैठक; दिए अहम निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed