Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Four workers die after inhaling toxic fumes at septic tank in Surat

Gujarat: सूरत में ज्वेलरी फैक्टरी में बड़ा हादसा, टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत

Sun, 07 Jun 2026 03:00 PM IST
Pavan एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 07 Jun 2026 03:00 PM IST
सार

गुजरात के सूरत में एक ज्वेलरी निर्माण इकाई के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सुपरवाइजर समेत चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण नहीं थे। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Gujarat: Four workers die after inhaling toxic fumes at septic tank in Surat
सूरत में जहरीली गैस से चार श्रमिकों की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सूरत में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गुजरात के सूरत शहर के अश्विनी कुमार इलाके में स्थित एक ज्वेलरी निर्माण इकाई में हुई, जहां मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, जिस टैंक की सफाई की जा रही थी, उसमें आभूषणों की सफाई प्रक्रिया से निकलने वाला कचरा और रासायनिक अवशेष जमा होते हैं। इस टैंक की सफाई और रखरखाव हर दो महीने में किया जाता है। रविवार सुबह एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर टैंक के अंदर उतरे थे। टैंक में मौजूद जहरीली गैस के कारण सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- सीमा विवाद से लेकर व्यापार तक: एस जयशंकर से मुलाकात के बाद बदले नेपाल के सुर, कहा- टकराव नहीं सहयोग चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। सभी चारों लोगों को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोन-1 के पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मजदूरों के पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं था। यह भी पता चला है कि सुपरवाइजर ने टैंक में उतरने से पहले फायर ब्रिगेड को फोन किया था, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया।

 

यह भी पढ़ें- फ्लॉप या हिट: कैसा रहा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन? अब अभिजीत दीपके ने बताया जंतर-मंतर पर कितना समर्थन मिला

पुलिस का कहना है कि फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी, हालांकि शुरुआती तौर पर दम घुटने और जहरीली गैस के प्रभाव को मौत का कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि हादसे के लिए किसकी लापरवाही जिम्मेदार है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी और यह देखा जाएगा कि सुरक्षा संबंधी कौन-कौन से नियम लागू होने चाहिए थे और वास्तव में उनका पालन किया गया था या नहीं। जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed