फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Five policemen arrested for stealing seized liquor, table fans

Gujarat: थाने से खुद पुलिसवालों ने ही चुराली 1.97 लाख की शराब, पंखे भी नहीं छोड़े, एएसआई सहित पांच गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2023 02:50 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुनावाडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुनावाडा Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 02:50 AM IST
सार

पुलिस उपाधीक्षक पी.एस. वलवी ने बताया कि शराब की बोतलें और पंखे खानपुर तालुका के बकोर थाने में महिलाओं की हवालात में रखे गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बकोर पुलिस ने एक व्यक्ति से भारत निर्मित विदेशी शराब की 482 बोतलें और 75 टेबल फैन जब्त किए थे।

विज्ञापन
Gujarat Five policemen arrested for stealing seized liquor, table fans
पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के महिसागर जिले में एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सहित पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर एक थाने से 1.97 लाख रुपये की जब्त शराब की बोतलें और पंखे चुराने का आरोप है।

विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक पी.एस. वलवी ने बताया कि शराब की बोतलें और पंखे खानपुर तालुका के बकोर थाने में महिलाओं की हवालात में रखे गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बकोर पुलिस ने एक व्यक्ति से भारत निर्मित विदेशी शराब की 482 बोतलें और 75 टेबल फैन जब्त किए थे।

विज्ञापन


आरोपी व्यक्ति पंखों के बक्सों के पीछे छिपाकर गुजरात में शराब की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। चूंकि ऐसी वस्तुओं को रखने के लिए निर्धारित कमरा पूरा भरा हुआ था, इसलिए उन्हें महिला हवालात में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई के दौरान मिले डिब्बे
वरिष्ठ अधिकारियों के आगामी निरीक्षण दौरे के मद्देनजर, पुलिस कर्मियों को जब्त वस्तुओं के रिकॉर्ड को अद्यतन करने और पुलिस स्टेशन को साफ करने के लिए कहा गया। अधिकारी ने बताया कि हवालात की सफाई के दौरान आईएमएफएल की बोतलों और पंखों के खाली या टूटे हुए डिब्बे दिखे। 

वाल्वी ने कहा, निरीक्षण से पता चला कि 1.57 लाख रुपये की 125 आईएमएफएल बोतलें और 40,500 रुपये के 15 पंखे गायब थे, जिसके बाद 13 नवंबर को पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एफआईआर में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि एएसआई अरविंद खांट ने 25 अक्तूबर की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया था जब वह पुलिस स्टेशन अधिकारी के रूप में ड्यूटी पर थे।

सीसीटीवी कैमरे भी कर दिए थे बंद
फुटेज में खांट को हेड कांस्टेबल ललित परमार के साथ रात करीब 10 बजे लॉक-अप में प्रवेश करते और कुछ शराब की बोतलें लेकर बाहर आते हुए दिखाया गया है। खांट ने कथित तौर पर कुछ देर के लिए सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए।

 
परमार और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 380 (चोरी) और अन्य प्रासंगिक अपराधों के तहत गिरफ्तार किया गया था। उपाधीक्षक वलवी ने कहा कि छठा आरोपी, एक स्थानीय व्यक्ति जिसने कथित तौर पर उनकी मदद की थी।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed