फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: FIR against Congress MP Pratapgarhi for posting 'provocative' song video, News in hindi

Gujarat: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पर जामनगर में केस दर्ज, 'भड़काऊ' गीत के साथ पोस्ट किया था वीडियो

Sat, 04 Jan 2025 07:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2025 07:47 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पर कथित रूप से भड़काऊ गीत के साथ वीडियो पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि, इमरान प्रतापगढ़ी पर धर्म, जाति आदि के आधार पर कई समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित बीएनएस धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय कांग्रेस नेता अल्ताफ खफी और कार्यक्रम आयोजित करने वाले ट्रस्ट पर भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Gujarat: FIR against Congress MP Pratapgarhi for posting 'provocative' song video, News in hindi
इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ गुजरात के जामनगर में एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक वीडियो पोस्ट करने के लिए केस दर्ज किया गया है। इस वीडियो में एक गाना चल रहा है, जिसे भड़काऊ और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो धर्म, जाति आदि के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने से जुड़ा है। वहीं स्थानीय कांग्रेस नेता अल्ताफ खाफी और इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले एक ट्रस्ट 'संजरी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट' पर भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
जामनगर के निवासी किशन नंदा की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान प्रतापगढ़ी ने 29 दिसंबर को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के तीन दिन बाद 2 जनवरी को सोशल मीडिया 'एक्स' पर यह वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में इमरान प्रतापगढ़ी को फूलों की बारिश के बीच लोगों का अभिवादन करते दिखाया गया है। लेकिन वीडियो के बैकग्राउंड में चल रहे गाने के बोल को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला और हिंसा भड़काने वाला बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कई धाराओं में इमरान प्रतापगढ़ी पर केस दर्ज
पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख देलू के अनुसार, इस वीडियो ने 'एक्स' पर लोगों से तीखी प्रतिक्रियाएं पाईं। एक यूजर ने वीडियो की तुलना सीरिया और इराक से कर दी है। पुलिस का मानना है कि वीडियो में आवाज शायद इमरान प्रतापगढ़ी की है। जानकारी के मुताबिक, इमरान प्रतापगढ़ी पर बीएनएस की धारा 57 भी लगाई गई है, जो दस या अधिक लोगों को अपराध करने के लिए उकसाने से संबंधित है। इस धारा के तहत सात साल तक की जेल हो सकती है।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विशेष अतिथि थे प्रतापगढ़ी
यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम अल्ताफ खाफी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित हुआ था, जिसमें 51 जोड़ों की शादी हुई। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। पुलिस का कहना है कि कानून के मुताबिक सभी जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed