फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Family of 5 commits mass suicide in Bagodara over unknown reasons

Gujarat: अहमदाबाद में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Jul 2025 10:33 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 20 Jul 2025 10:33 AM IST
सार

अहमदाबाद के एक ग्रामीण इलाके बगोदरा में सामूहिक आत्महत्या की घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल है।

विज्ञापन
Gujarat Family of 5 commits mass suicide in Bagodara over unknown reasons
आत्महत्या

विस्तार

अहमदाबाद के ग्रामीण इलाके बगोदरा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बगोदरा में एक दंपति ने अपने एक बेटे, दो बेटियों के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली। बागोदरा पुलिस ने पूरी घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक परिवार मूल रूप से धोलका का रहने वाला था और बगोदरा गांव में किराए के मकान में रह रहा था। परिवार में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा था। अहमदाबाद ग्रामीण के एसपी ने बताया कि परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला तरल पदार्थ पीकर सामूहिक आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।बागोदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान विपुल वाघेला (32), उनकी पत्नी सोनल (26) और उनके बच्चों करीना (11), मयूर (8) और राजकुमारी (5) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UP: एक करोड़ की फिराैती...फिर जमीन में दबा मिला आठ साल का अभय, मासूम की लाश देख भड़क उठे लोग; पुलिस से ये मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बगोदरा पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा तुरंत मौके पर पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी), विशेष अभियान समूह (एसओजी) मौके पर पहुंच गए हैं। मामला की जांच की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि विपुल कांजी वाघेला रिक्शा चलाने का काम करता था। 

अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने बताया कि यह घटना बगोदरा गांव में हुई और पुलिस को इसकी सूचना सुबह करीब 2 बजे मिली। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed