फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat elections: Congress moves Supreme Court on the matter of VVPAT and EVM

गुजरात: सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस को लगा झटका, EVM- VVPAT पर्ची मिलान की मांग खारिज

Fri, 15 Dec 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Gujarat elections: Congress moves Supreme Court on the matter of VVPAT and EVM
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : SOCIAL MEDIA

गुजरात चुनाव में 25 फीसदी VVPAT पर्चियों के सत्यापन की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस की इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कांग्रेस की इस याचिका में कोई मेरिट नहीं मिल पाई है। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि चुनाव सुधारों के लिए कांग्रेस अगल से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकती है।

विज्ञापन


कांग्रेस की मांग है कि ईवीएम में पड़े वोटों से VVPAT पर्चियों का मिलान किया जाए। कांग्रेस ने अपने सर्वे में 110 सीटें मिलने की बात कही है। कांग्रेस का आरोप है कि गुजरात चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट में गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन


इसी मुद्दे के लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने बड़ी बैठक बुलाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार शाम को आए एग्जिट पोल के नतीजों को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गुजरात में जीत का भरोसा है। 18 दिसंबर को कांग्रेस गुजरात में जीत का छक्का जरूर मारेगी। मामले की सुनवाई 2 बजे होगी। जिसमें कपिल सिब्बल और कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी दलील देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बोलीं सोनिया- अब मैं रिटायर हो रही हूं

गौरतलब है कि गुरुवार शाम को आए गुजरात चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों पर ने कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात का अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही है। इसके साथ भाजपा ने कांग्रेस से हिमाचल प्रदेश का ताज छीन भी लिया है। एग्जिट पोल के नतीजे गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं।  

पढ़ें- गुजरात कांग्रेस नेता बोले- 18 तारीख को एग्जिट पोल के नतीजे धरे रह जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed