फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Mangrol Assembly Constituency Profile And History

Mangrol Assembly Seat: भाजपा के भगवानजीभाई ने खिलाया कमल, जानें जूनागढ़ की मंगरोल सीट का चुनावी समीकरण

Mon, 02 Jan 2023 09:34 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 02 Jan 2023 09:34 AM IST
सार

Gujarat Election 2022: जूनागढ़ जिले की मंगरोल विधानसभा सीट पर भाजपा के भगवानजीभाई लाखाभाई करगटिया ने कांग्रेस के बाबुभाई कालाभाई वाजा को 22,501 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 60,896 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 38,395 वोट मिले।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Mangrol Assembly Constituency Profile And History
गुजरात चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
जूनागढ़ जिले की मंगरोल विधानसभा सीट पर भाजपा के भगवानजीभाई लाखाभाई करगटिया ने कांग्रेस के बाबुभाई कालाभाई वाजा को 22,501 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 60,896 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 38,395 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आप रही। इसके प्रत्याशी पीयूष परमार को 34,314 वोट मिले जो कुल वोट का 23.22 फीसदी रहा। बसपा और AIMIM के उम्मीदवार समेत तीन की जमानत जब्त हो गई। AIMIM उम्मीदवार सुलेमानभाई मोहमदभाई पटेल को 10,789 वोट से संतोष करना पड़ा। वहीं, नोटा का इस्तेमाल भी 1,760 मतदाताओं ने किया।
विज्ञापन


जूनागढ़ जिले में भाजपा को मिलीं तीन सीटें 
मंगरोल विधानसभा सीट जूनागढ़ जिले में आती है। इस जिले में कुल 5 सीटें हैं। इस चुनाव में जिले की पांच में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही। इसके अलावा एक सीट आप के खाते में भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
मंगरोल सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने बाबुभाई कालाभाई वाजा को अपना उम्मीदवार बनाया था। वाजा ने भाजपा के भगवानजीभाई लाखाभाई करगटिया को 13 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इससे पहले 2012 और 2007 में यह सीट भाजपा के खाते में गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed