फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Jetpur Assembly Constituency Profile And History

Jetpur Assembly Seat: जेतपुर में भाजपा के जयंतिभाई ने खिलाया कमल, जानें इस सीट से सियासी समीकरण

Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
सार

Gujarat Election 2022: जेतपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के जयंतिभाई सवजीभाई राठवा  आप की राधिकाबेन राठवा को 37,779 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 86,041 वोट जबकि आप को यहां 48,262 वोट मिले।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Jetpur Assembly Constituency Profile And History
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
छोटा उदेपुर जिले की जेतपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के जयंतिभाई सवजीभाई राठवा  आप की राधिकाबेन राठवा को 37,779 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 86,041 वोट जबकि आप को यहां 48,262 वोट मिले। तीसरे नंबर कांग्रेस रही। इसके प्रत्याशी सुखरामभाई राठवा को 33,672 वोट मिले जो कुल वोट का 18.6 फीसदी रहा। तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 4,598 वोट मिले। 
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 
जेतपुर सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने सुखरामभाई राठवा को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के जयंतिभाई सवजीभाई राठवा को महज 3,052 वोटों से हराया था। यहां कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी बाहुल्य छोटा उदेपुर जिले में कांग्रेस का रहा है दबदबा
आदिवासी बहुल सीट छोटा उदयपुर जिले की जेतपुर सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। 2017 के चुनावों में जिले की सीटों के नतीजों के बात करें तो भाजपा ने संखेड़ा और कांग्रेस ने छोटा उदयपुर और जेतपुर में जीत हासिल की थी। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनावों में इन एसटी सीटों पर आदिवासियों के वास्तविक मुद्दे गौण रहे हैं। अब तक कांग्रेस ने यहां मोहनभाई और नारायण भाई के कारण इस पूरे आदिवासी बेल्ट पर राज किया। इस जोड़ी के टूटने से कांग्रेस की पारंपरिक आदिवासी सीटों पर टूट का असर देखने को मिला और यहां भाजपा को जीत मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed