फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Jamjodhpur Assembly Seat Profile And History

Jamjodhpur Assembly Seat: इस सीट पर चला AAP का झाड़ू, पिछला चुनाव जीतने वाली कांग्रेस की जमानत भी जब्त हुई

Thu, 29 Dec 2022 01:06 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 29 Dec 2022 01:06 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: जमजोधपुर विधानसभा सीट पर आप से हेमंतभाई हरदासभाई अहीर ने भाजपा के चीमनभाई सापरिया को 10,403 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 60,994 वोट जबकि आप को यहां 71,397 वोट मिले।  

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Jamjodhpur Assembly Seat Profile And History
aap Congress symbol - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
जामनगर जिले की जमजोधपुर विधानसभा सीट पर आप से हेमंतभाई हरदासभाई अहीर ने भाजपा के चीमनभाई सापरिया को 10,403 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 60,994 वोट जबकि आप को यहां 71,397 वोट मिले। तीसरे नंबर कांग्रेस के चिरागभाई रमेशभाई कलारिया रहे। चिरागभाई को 13,514 वोट मिले जो कुल वोट मिले। जो कुल वोट का महज 8.98 फीसदी रहा। यानी, 2017 में इस सीट पर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के उम्मीदवार इस बार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। वहीं, नोटा को 1543 वोट मिले। 
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 
जमजोधपुर सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने चिरागभाई रमेशभाई कलारिया को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के चीमनभाई सापरिया को महज 2,518 वोटों से हराया था। यहां कुल12 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी दस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में जामनगर जिले में कांग्रेस को तीन तो भाजपा को मिली थी दो सीटें 
जमजोधपुर सीट जामनगर जिले में आती है। इस जिले में कुल 5 सीटें हैं। 2017 में जिले की पांच में से दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 2012 में यहां से भाजपा तो 2007 में कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली थी। इससे पहले 1995, 1998 और 2002 में यह सीट लगातार तीन बार भाजपा के खाते में गई थी। 1990 में जमजोधपुर सीट से जनता दल के महानलाल वच्छानी जीते थे। 

जमजोधपुर सीट पर अब तक हुए कुल 14 चुनावों में से सबसे ज्यादा छह बार इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। वहीं, चार बार यहां से भाजपा उम्मीदवारों को सफलता मिली है। जबकि, एक-एक बार स्वतंत्र पार्टी, जनता पार्टी, जनता दल और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed