फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat election: Mani Shankar aiyar use bad words for pm modi

अय्यर ने पीएम को कहा 'नीच', मोदी बोले- हां मेरी जाति नीची लेकिन काम ऊंचे किए

Thu, 07 Dec 2017 08:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Dec 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
Gujarat election: Mani Shankar aiyar use bad words for pm modi
फाइल फोटो
कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया को औरंगजेब शासन से जोड़ कर भाजपा को बड़ा मुद्दा देने वाले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहकर एक बार फिर भाजपा को बड़ा मौका दे गए। 
विज्ञापन

 

अंबेडकर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए अय्यर ने उन्हें नीच आदमी तक कह डाला। अय्यर यहीं नहीं रुके कहा- उस आदमी को कोई सभ्यता नहीं है। अय्यर के इस बयान पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे मुद्दा बनाते हुए उन पर पलटवार किया। गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मणिशंकर अय्यर के अंदर मुगलों के संस्कार हैं इसलिए वह इस तरह की बातें करते हैं। देश के पीएम के लिए ऐसे शब्द सिर्फ ऐसा ही व्यक्ति कर सकता है जिसके संस्कारों में खोट हो।

विज्ञापन

 




 

प्रधानमंत्री इस मुद्दे को गुजराती अस्मिता से जोड़ने से भी नहीं चूके कहा- मणिशंकर अय्यर का ये बयान गुजरात के संस्कारों का अपमान है। मोदी बोले कि मैं नीच जाति से हो सकता हूं लेकिन मैंने काम ऊंचे किए हैं। मोदी ने इस दौरान जनता से भी आह्वान किया कि अाप भी कमल को वोट देकर ऊंचे काम करिए और ऐसे लोगों को करारा जवाब दीजिए।

 





यह भी पढ़ेंः राहुल vs औरंगजेब राज: मणिशंकर अय्यर के बयान पर यूं सियासी दांव खेल गए पीएम मोदी

इससे पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगाए गए उस आरोप पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें पीएम ने जवाहर लाल नेहरू पर डा. भीमराव अंबेडकर के साथ पक्षपात करने और उनकी भूमिका को कम करके दिखाने का आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने अपनी बात में प्रधानमंत्री मोदी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका सीधा इशारा उन्हीं की तरफ था।
 
इस मुद्दे पर मोदी की आलोचना करते हुए मणिशंकर इतना आगे निकल गए कि उन्हें ये भी भान नहीं रहा कि प्रधानमंत्री के प्रति वह कैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने घाटी के अलगाववादी नेताओं से की मुलाकात

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए वह प्रधानमंत्री मोदी के प्रति काफी तल्‍ख दिखे। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि मोदी ने राहुल गांधी के संबंध में दिए गए उनके औरंगजेब वाले बयान को गुजरात चुनावों में मुद्दा बना दिया।

जानिए क्या बोले थे मोदी जिस पर भड़के अय्यर

Gujarat election: Mani Shankar aiyar use bad words for pm modi
पीएम मोदी
बता दें कि एक दिन पहले ही गुजरात के धुंधका में हुई चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डा. भीमराव अंबेडकर के सहारे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। पीएम मोदी ने आरोप लगाया था कि एक परिवार ने डा. अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ बहुत अन्याय किया था।

मोदी ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस में जवाहर लाल नेहरू का प्रभाव पड़ा तो उन्होंने डा. अंबेडकर के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं उनके संविधान सभा का अध्यक्ष बनने की राह में भी रोड़े अटकाए गए। 

प्रधानमंत्री मोदी के इसी बयान पर आज कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अय्यर ने कहा कि अंबेडकर जी की जो सबसे बड़ी ख्वाहिश थी कि उसे साकार करने में एक ही आदमी का सबसे बड़ा योगदान था उनका नाम था जवाहर लाल नेहरू।

अब इस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें करें वो भी जबकि अंबेडकर जी की याद में एक बहुत बड़ी इमारत का उद्घाटन यहां हो रहा है, तब ऐसी बात की जाए, मुझे लगता है ये आदमी बहुत नी##@@ किस्म का आदमी है इसमें कोई सभ्यता नहीं है ऐसे मौके पर ऐसी गंदी राजनीति की क्या आवश्यकता है।

यहां देखें वीडियो-
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed