फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election- Mani Shankar Aiyar, Poonawala, more trouble than others in Congress

गुजरात में अपनों से ही लुटी कांग्रेस- मणिशंकर अय्यर, पूनावाला ने बढ़ाई ज्यादा परेशानी

Tue, 19 Dec 2017 03:36 AM IST
अनूप वाजपेयी / नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी / नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 03:36 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Election- Mani Shankar Aiyar, Poonawala, more trouble than others in Congress
rahul gandhi
गुजरात चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सॉफ्ट हिंदुत्व पर चलने और विकास के नाम पर भाजपा को रोकने की जो रणनीति बनाई थी उसमें काफी हद तक सफल हुए हैं। नतीजों से साफ है कि कांग्रेस बहुमत से 13 कम और भाजपा बहुमत से छह सीट अधिक है। राहुल का मंदिरों में पूजा पाठ करना कहीं न कहीं पार्टी को मुस्लिम तुष्टीकरण की छाप से अलग ले गया। 
विज्ञापन


वहीं विकास के नाम पर उनके सवालों ने 150 सीटों का दावा करने वाली भाजपा को दहाई के अंक 99 पर अटका दिया। कांग्रेस की हार के कारणों को खंगाले तो चुनौती और नुकसान उसके घर यानी कांग्रेस नेताओं से ही मिली। जिससे भाजपा दूसरे चरण में कांग्रेस को उसके एजेंडे से भटकाने में कामयाब रही। कांग्रेस नेताओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष बयानों ने चुनाव को ट्रैक से भटकाया।
विज्ञापन


पढ़ें- हिमाचल में धूमल की हार से 'फ्लैश बैक' में चली गई BJP, इस 'दमदार' नेता का भी हुआ था ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिशंकर अय्यर के घर हुई दावत का समय भी कांग्रेस नेताओं के लिए मुफीद नहीं था

Gujarat Election- Mani Shankar Aiyar, Poonawala, more trouble than others in Congress
यंग थिंकर्स में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर
पहले चरण के चुनाव नतीजों से तुलना करें तो दूसरे चरण में कांग्रेस पिछड़ी है। यह वही दौर था जब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर निजी हमला बोला। कांग्रेस इस नुकसान को तत्काल भांप गई थी। भरपाई की कोशिशें जरूर हुईं लेकिन भाजपा इसे मुद्दा बनाने में सफल रही। मणिशंकर अय्यर के घर हुई दावत का समय भी कांग्रेस नेताओं के लिए मुफीद नहीं था। कांग्रेस की ओर से डा. मनमोहन सिंह को डैमेज कंट्रोल को उतरे जरूर लेकिन पाकिस्तान के चुनाव में आने का नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा है।

चुनाव के दौरान राम मंदिर मुद्दे की तारीख पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से पैरवी करना और 2019 तक कोर्ट की तारीफ बढ़ाने की अपील भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचा गई। कांग्रेस सिब्बल को पेशेवर वकील बताया बावजूद इसका मैसेज राहुल के सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे को सीधी चोट पहुंचा गया।

चुनावी माहौल में कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर कांग्रेस उत्साहित और फायदा देख रही थी लेकिन जिस तरह कई दिनों तक लगातार शाहजाद पूनावाला की एंट्री गुजरात चुनाव के दौरान रही उससे भी कहीं ने कहीं मतदाताओं की दुविधा बढ़ी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed