{"_id":"638340f9aa957464062e2e4b","slug":"gujarat-election-jp-nadda-uniform-civil-code-is-national-issue-would-like-to-implement-it-in-many-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Poll: नड्डा बोले- समान नागरिक संहिता राष्ट्रीय मुद्दा, ज्यादा से ज्यादा राज्यों में लागू करना चाहेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Poll: नड्डा बोले- समान नागरिक संहिता राष्ट्रीय मुद्दा, ज्यादा से ज्यादा राज्यों में लागू करना चाहेंगे
Sun, 27 Nov 2022 07:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 27 Nov 2022 07:05 PM IST
सार
भाजपा के घोषणापत्र में विपक्षियों की तरह मुफ्त के वादों पर जवाब देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी को भी सशक्तिकरण और आकर्षण के बीच अंतर करना चाहिए। भाजपा की विरोधी पार्टियां विशेष रूप से आप और कांग्रेस जानती हैं कि वे गुजरात की सत्ता में नहीं आने जा रहे। इसलिए, वे अपने लिए आवश्यक धन और बजट का हिसाब किए बिना मुफ्त की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
संकल्प पत्र जारी करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) एक राष्ट्रीय मुद्दा है। इसे ज्यादा से ज्यादा राज्यों में लागू करना चाहेंगे। भाजपा अध्यक्ष ने यह बात समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कही। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लगातार इसको लेकर बात करती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी के लिए एक राष्ट्रीय मुद्दा है और यह इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर सभी का समान रूप से हक हैं। इसलिए, समान नागरिक संहिता एक स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन
देश और समाजविरोधी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल की जरूरत
उन्होंने कहा कि देश और समाज के खिलाफ काम करने वाली ताकतों पर नजर रखना राज्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने मानव शरीर का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह शरीर में एंटीबॉडी खराब कोशिकाओं पर नजर रख कर उन्हें खत्म कर देती है और शरीर को स्वस्थ रखती हैं, उसी तरह देश में राष्ट्र-विरोधी कोशिकाओं पर नजर रखना राज्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी कोशिकाएं, भूमिगत होकर काम करती हैं ऐसे में इन पर नजर रखने के लिए एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल की आवश्यकता होती है। इससे पहले गुजरात चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने शनिवार को आतंकवादी संगठनों और भारत विरोधी ताकतों के संभावित खतरों और स्लीपर सेल की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के लिए सेल गठित करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
भाजपा द्वारा मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारने पर दिया ये जवाब
साक्षात्कार के दौरान, गुजरात में भाजपा द्वारा मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारने के बारे में पूछे जाने पर जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव के लिए टिकट विशुद्ध रूप से जीतने की क्षमता के आधार पर दिए जाते हैं। नड्डा ने उदाहरण देते हुए कहा कि स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भाजपा के समर्थन से राष्ट्रपति बने थे। इसके अलावा फिर केंद्र की मोदी सरकार ने मुस्लिम राज्यपालों को भी नियुक्त किया। हम सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत का पालन करते हैं।
विज्ञापन
घोषणापत्र में मुफ्त के वादों को बताया गरीबों के लिए कल्याणकारी उपाय
भाजपा के घोषणापत्र में विपक्षियों की तरह मुफ्त के वादों पर जवाब देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि किसी को भी सशक्तिकरण और आकर्षण के बीच अंतर करना चाहिए। भाजपा की विरोधी पार्टियां विशेष रूप से आप और कांग्रेस जानती हैं कि वे गुजरात की सत्ता में नहीं आने जा रहे। इसलिए, वे अपने लिए आवश्यक धन और बजट का हिसाब किए बिना मुफ्त की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन हमारी योजनाएं और कार्यक्रम गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाने के लिए हैं। यह मुफ्त उपहारों की तरह नहीं है, जो सभी के लिए मुफ्त हैं। हमारे कार्यक्रम विशेष रूप से आबादी के एक वर्ग के लिए हैं। भाजपा के कल्याणकारी कार्यक्रम गरीबों और जरूरतमंदों के सशक्तिकरण के लिए हैं।
गुजरात के लोगों के दिल में बसते हैं पीएम मोदी
साक्षात्कार के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपनी पार्टी की बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के लोगों के दिलों में बसते हैं। यहां के लोग फिर से भाजपा में अपना विश्वास जताएंगे और पार्टी एक और कार्यकाल के लिए जीत दर्ज करेगी।