फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat election congress Manmohan Singh said demonetisation is black day for economy and democracy

पूर्व PM मनमोहन सिंह का आरोप- नोटबंदी से चीन को हुआ फायदा, देश को डेढ़ लाख करोड़ का नुकसान

Sat, 02 Dec 2017 04:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
Gujarat election congress Manmohan Singh said demonetisation is black day for economy and democracy
मनमोहन-सिंह - फोटो : ANI
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। शनिवार को सूरत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मनमोहन ने कहा कि 'नोटबंदी से चीन को फायदा हुआ है क्योंकि 2016-17 की पहली छमाही में वहां से आयात में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नोटबंदी के बाद लागू किए गए जीएसटी जैसे कदम से व्यापारी वर्ग की कमर टूट गई है और इससे ‘टैक्स टेररिज्म’ का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि वे कालेधन के खिलाफ प्रतिबद्धता जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करते हैं लेकिन नोटबंदी का इस्तेमाल कालेधन को सफेद करने के लिए किया गया है। इससे न तो कालेधन पर लगाम लगी है और न ही जाली करंसी के कारोबार पर। अगर इससे किसी का फायदा हुआ है तो वह है चीन। नोटबंदी और जीएसटी के कारण अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हुई है, जिसकी वजह से उसे डेढ़ लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें:  जेटली बोले- असली 'हिंदू समर्थक' पार्टी मौजूद तो कोई क्लोन को क्यों करेगा पसंद?
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीएम ने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा से ही किसानों की हितैषी रही है। उन्होंने याद दिलाया कि किसानों को फायदा पहुंचाने वाले सरदार सरोवर बांध की आधारशिला देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ही रखी थी। 

पंडित नेहरू और सरदार पटेल के खिलाफ अनाप-शनाप बोलते हैं

Gujarat election congress Manmohan Singh said demonetisation is black day for economy and democracy
धरमेंद्र प्रधान
सरकारी परियोजनाओं से प्रभावित और विस्थापित होने वाले किसानों के लिए समावेशी विकास की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ग की चिंता किए बगैर देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से मोदी जी देश के दो बड़े नेताओं पंडित नेहरू और सरदार पटेल के खिलाफ अनाप-शनाप बोलते हैं उससे कुछ मिलने वाला नहीं है।

सिंह ने कहा कि 8 नंवबर भारतीय अर्थव्यवस्था  और प्रजातंत्र में काला दिन के रूप में याद किया जाएगा। देश कभी नहीं भूल सकेगा कि नोटबंदी के दौरान लाइन में लगने से करीब सौ से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नोटबंदी पर वार करने  के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नोटबंदी मामले में मनमोहन सिंह असहाय नजर आ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ एक परिवार के प्रति निष्ठा दिखाने के लिए मनमोहन सिंह गलत प्रचार प्रसार कर रहे हैं। धरमेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि जीडीपी के आंकड़ें आ चुके हैं और वो आंकड़ें उनके सारे सवालों का जबाव देने के लिए काफी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed