फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat election: bjp condemn manishankar aiyar statement, congress refused statement

'नीच' पर घमासानः टीवी पर रोए भाजपा प्रवक्ता, कांग्रेस बोली- बयान का समर्थन नहीं

Thu, 07 Dec 2017 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Dec 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
Gujarat election: bjp condemn manishankar aiyar statement, congress refused statement
फाइल फोटो

गुजरात का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे मतदान की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे ही राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज होती जा रही है, शब्दों के बाण मर्यादाओं को भेद रहे हैं। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री मोदी पर ऐसा ही एक बयान दिया जिससे बैठे-बिठाए भाजपा को कांग्रेस के खिलाफ बड़ा हथियार मिल गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः अय्यर ने पीएम को कहा 'नीच', मोदी बोले- हां मेरी जाति नीची लेकिन काम ऊंचे किए
विज्ञापन


अय्यर ने बाबा साहेब अंबेडकर के संबंध में दिए प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर उन्हें नीच और असभ्य आदमी कह डाला। गुजरात में पहले चरण के चुनावों में पूरी ताकत झोंक चुकी भाजपा ने इस मुद्दे को भुनाने में जरा भी देर नहीं की। पार्टी की ओर से खुद प्रधानमंत्री मोदी ने मोर्चा संभाला और पार्टी के अन्य प्रवक्ता तुरंत मैदान में उतर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः 'नीच' वाले बयान पर राहुल बोले- माफी मांगें, मणिशंकर ने कहा- मेरा मतलब LOW से था

सूरत की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने खुद मोर्चा संभाला और मणिशंकर अय्यर की सोच पर सवाल उठाते हुए इसे मुगल मानसिकता का बता डाला। मोदी ने कहा की कांग्रेस के नेता जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वो लोकतंत्र में स्वीकार नहीं की जा सकती।

मोदी ने अय्यर पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो नेता उच्च संस्‍थानों में पढ़े हैं, ‌वरिष्ठ डिप्लोमेट और केंद्र की सरकार में रहे हैं वो प्रधानमंत्री को नीच कहते हैं। यह देश के प्रधनानमंत्री का अपमान है। मोदी ने इसे गुजराती अस्मिता से जोड़ते हुए गुजरात का अपमान बताया, कहा- गुजरात की जनता को इसका जवाब बैलेट से देना चाहिए। 

कांग्रेस ने बयान से किया किनारा

Gujarat election: bjp condemn manishankar aiyar statement, congress refused statement

वहीं मोदी के बाद पूरी भाजपा भी तुरंत इस मुद्दे पर फ्रंटफुट पर आ गई। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा एक चैनल की डिबेट के दौरान रोते नजर आए। इस दौरान उन्होंने एक तख्ती पर लिखकर इसके खिलाफ विरोध भी जताया। 

वहीं भाजपा ने इस संबंध में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी की शह पर ही मणिशंकर इस तरह का बयान दे रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने अय्यर के बहाने कांग्रेस के खिलाफ पुराने मुद्दे भी उठाए। प्रसाद बोले कि अय्यर ने पहले भी प्रधानमंत्री को चाय वाला कहा, उनकी नेता मोदी को मौत का सौदागर भी कह चुकी हैं, ये लोग लगातार प्रधानमंत्री पर भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। 

वहीं इस मुद्दे पर बवाल मचने के बाद मणिशंकर अय्यर सामने आए और खुलकर अपनी बात रखी। अय्यर ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने प्रधानमंत्री के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया उसका मतलब वो नहीं था जो प्रधानमंत्री जी निकाल रहे हैं। नीच शब्द पर सफाई दी कि यह अंग्रेजी के Low का तजुर्मा था ना कि Low born का। 

वहीं मामला हाथ से निकलता देख कांग्रेस की ओर से भी पक्ष रखने में देरी नहीं की। कांग्रेस ने तुरंत इस मुद्दे पर प्रेस कान्फ्रेंस रख अय्यर के बयान से किनारा कर लिया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि अय्यर के बयान का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने ऐसा बयान देकर गलत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed