गुजरात चुनावः कैमरे में कैद हुए लोगों को पैसे बांटते भाजपा-कांग्रेस के पार्षद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में चुनावी जंग तेज हो चुकी है। मतदान में कम समय रहने के चलते वोटरों को अपने पाले में करने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इसके लिए राजनीतिक दल वोटरों को पैसों का भी लालच देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है जहां वडोदरा में भाजपा और कांग्रेस के दो पार्षद लोगों को नोट बांटते हुए कैमरे में कैद हुए।
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार मामला वडोदरा का है, जहां रविवार को कांग्रेस पार्षद चिराग झावेरी कुछ लोगों को 50 रुपये के नोट बांटते हुए नजर आए। इस दौरान नोट के साथ वह एक नारियल भी लोगों को भेंट कर रहे थे।
Gujarat: Congress Corporator Chirag Zaveri and BJP Corporator Kalpesh Patel were seen distributing money to people in #Vadodara, yesterday. pic.twitter.com/4UBRftvIK9
— ANI (@ANI) October 30, 2017
हालांकि जिन लोगों को चिराग झावेरी ने नोट बांटे वो एक खास रंग की ड्रेस में लाइन लगाकर कुर्सियों पर बैठे हुए थे। इसके अलावा भाजपा पार्षद कल्पेश पटेल भी ऐसे ही एक कार्यक्रम में लिफाफे बांटते दिखे। जानकारी के अनुसार उन लिफाफों में नोट रखकर लोगों को दिए गए थे।
बहरहाल दोनों ही मामलों में यह पता नहीं चल सका है कि भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने लोगों को यह नोट किसी धार्मिक कार्यक्रम के तहत दिए या वोटरों को लुभाने के लिए। लेकिन दोनों ही पार्षदों की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। खबर ये भी आ रही है चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान ले लिया है।