फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Thakkarbapa Assembly Seat Profile and History

Thakkarbapa Assembly Seat: भाजपा ने यहां लगाई जीत की हैट्रिक, जानें इस सीट के सियासी समीकरण

Tue, 20 Dec 2022 05:27 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 20 Dec 2022 05:27 PM IST
सार

ठक्करबापा सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कंचनबेन विनुभाई रादडिया को अपना प्रत्याशी बनाया था। कंचनबेन ने कांग्रेस के विजयकुमार सी. ब्रह्मभट्ट को 63,799 वोटों से हरा दिया। 
 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Thakkarbapa Assembly Seat Profile and History
BJP - फोटो : Agency

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में अहमदाबाद जिले की ठक्करबापा सीट सत्ताधारी भाजपा के लिए सियासी तौर पर बेहद खास है। यहां पार्टी पिछले दोनों चुनाव में विजयी रही है। यह सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इस चुनाव के लिए भाजपा ने कंचनबेन विनुभाई रादडिया को अपना प्रत्याशी बनाया था। भाजपा इस सीट पर फिर विजय रही। भाजपा की कंचनबेन ने कांग्रेस के विजयकुमार सी. ब्रह्मभट्ट को 63,799 वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन

  
2017 में भाजपा ने यहां हासिल की थी जीत  
2017 के विधानसभा चुनाव में भी ठक्करबापा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा के वल्लभभाई काकड़िया ने कांग्रेस उम्मीदवार मावजी भाई बाबूभाई को 34 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। इस चुनाव में कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव से पहले यहां भाजपा लगातार दो चुनाव जीत चुकी थी  
इस सीट पर पिछले दोनों चुनाव भाजपा ने ही जीते हैं। 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे। इस चुनाव में भाजपा ने वल्लभ भाई काकड़िया को अपना उम्मीदवार बनाया था। काकड़िया ने कांग्रेस की गीताबेन पटेल को हराया था। 

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक वल्लभ भाई काकड़िया का टिकट काट दिया था। काकड़िया की जगह भाजपा ने कंचनबेन विनुभाई रादडिया को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर विजयकुमार सी. ब्रह्मभट्ट को उतारने की घोषणा की थी। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
ठक्करबापा सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed