फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022: Manish Sisodia accuses BJP of kidnapping AAP Surat candidate Kanchan Jariwala

Gujarat: चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठे सिसोदिया, कहा- गनप्वाइंट पर वापस कराया गया प्रत्याशी का नामांकन

Wed, 16 Nov 2022 01:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Nov 2022 01:36 PM IST
सार

आप नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने सूरत(पूर्व) से हमारे उम्मीदवार को अगवा कर लिया है। उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया गया। 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022:  Manish Sisodia accuses BJP of kidnapping AAP Surat candidate Kanchan Jariwala
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात चुनाव का रण काफी रोचक होता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के सूरत (पूर्व) से उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे पहले आप ने भाजपा पर जरीवाला को अगवा करने और जबरन नामांकन वापसी का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आप नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने सूरत(पूर्व) से हमारे उम्मीदवार कंचल जरीवाला को अगवा कर लिया गया था। उन्हें आखिरी बार कल आरओ ऑफिस में देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने मीडिया के सामने कहा कि भाजपा आप उम्मीदवार का नामांकन खारिज करवाने की कोशिश कर रही है। सिसोदिया ने बताया, 500 से ज्यादा पुलिस वाले जबरन कंचन जरीवाला को रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर लेकर पहुंचे और उन पर नामांकन वापस लेने का दाबव बनाया गया। सिसोदिया ने कहा, जो कुछ हो रहा है वह चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा, मैंने चुनाव आयुक्त से मिलने का समय मांगा है।
 
केजरीवाल ने साधा निशाना 

आप सूरत प्रत्याशी के नामांकन वापसी के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, गुंडों और पुलिस के दम पर उम्मीदवारों को अगवा करके उनका नामांकन वापिस करवाया जा रहा है। इस किस्म की सरेआम गुंडागर्दी भारत में कभी नहीं देखी गयी। फिर चुनाव का क्या मतलब रह गया? फिर तो जनतंत्र खत्म है।


धरने पर बैठे सिसोदिया 
इस बीच मनीष सिसोदिया चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई की मांग को लेकर वह धरने पर बैठ गए हैं। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, कैंडिडेट का अपहरण हो गया। गनप्वाइंट पर उसका नामांकन वापस कराया। चुनाव आयोग के लिए इससे बड़ी एमेरजेंसी क्या हो सकती है? इसीलिए तुरंत एक्शन की प्रार्थना लेकर हम लोग केंद्रीय चुनाव आयोग के दरवाज़े पर आए हैं। 

टिकट बेचने के आरोप को किया खारिज 
इस बीच आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने के आरोपों को सिसोदिया ने खारिज किया। उन्होंने कहा, आप में टिकट नहीं बेचे जाते। किसी ने टिकट के लिए पैसे दिए और पैसे भी लिए गए, लेकिन टिकट नहीं बिका। इससे ही स्पष्ट है कि आप में टिकट नहीं बेचा जाता। उन्होंने कहा, मैं इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed