फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 kapadvanj assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Kapadvanj Assembly Seat: यहां भाजपा ने कांग्रेस को जीत का चौका लगाने से रोका, राजेश झाला ने खिलाया कमल

Fri, 16 Dec 2022 04:53 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 16 Dec 2022 04:53 PM IST
सार

खेड़ा जिले की कपड़वंज विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही। भाजपा ने राजेशकुमार झाला को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कलाभाई डाभी को 31,878 वोटों से हराया।

विज्ञापन
gujarat election 2022 kapadvanj assembly seat chunav result profile and history news in hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


खेड़ा जिले की कपड़वंज विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही। भाजपा ने राजेशकुमार झाला को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कलाभाई डाभी को 31,878 वोटों से हराया।
विज्ञापन


2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कलाभाई डाभी ने भाजपा के राम कनुभाई डाभी को 27 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय उम्मीदवार बिमल शाह को छोड़कर बाकी चार की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 से पहले 2012 के चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने ही जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे शंकर सिंह वाघेला ने भाजपा उम्मीदवार कनुभाई डाभी को शिकस्त दी थी।

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने यहां लगाई है जीत की हैट्रिक 
ये सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जहां कांग्रेस व भाजपा दोनों का दबदबा रहा है। 2007 से 2017 तक यहां कांग्रेस लगातार तीन चुनाव जीती है। वहीं, 1995 से लेकर 2002 तक भाजपा ने भी लगातार तीन चुनाव जीते थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला यहां से चुनाव जीते हैं। 1962 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे।

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक को दिया था टिकट 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक कलाभाई रायजीभाई डाभी को टिकट दिया था। वहीं, भाजपा ने राजेशकुमार मगनभाई झाला को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से मनुभाई पटेल मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में खेड़ा जिले में भाजपा-कांग्रेस को मिली तीन तीन सीट 
कपड़वंज सीट खेड़ा जिले में आती है। इस जिले में कुल छह विधानसभा सीट हैं। 2017 में जिले की छह में से तीन सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन ही सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed