फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: jasdan assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Jasdan Assembly Seat: यहां 2018 उपचुनाव में पहली बार जीती BJP, इस चुनाव में जीतकर मंत्री बने कुंवरजी बावलिया

Fri, 16 Dec 2022 12:27 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 16 Dec 2022 12:27 PM IST
सार

भाजपा की ओर से कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया मैदान में थे जो पिछले चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर जीते थे। बावलिया ने बाद में इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में उन्होंने पहली बार इस सीट पर कमल खिलाया था।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: jasdan assembly seat chunav result profile and history news in hindi
कुंवरजी भाई बावलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में राजकोट जिले की जसदण विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही। यहां हुए पिछले चुनावों में सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के ही बीच मुकाबला रहा है। इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत के साथ मैदान में थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया ने जीत दर्ज की। बावलिया ने आम आदमी पार्टी के तेजसभाई गजीपरा को 16,172 वोटों से हराया।
विज्ञापन


सोमवार को गठन हुई गुजरात सरकार में भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बावलिया को भूपेन्द्र सरकार में जल संसाधन एवं जल आपूर्ति, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस उम्मीदवार कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया ने भाजपा के भरत बोघरा को महज नौ हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 13 की जमानत जब्त हो गई थी। 
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने ही जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे भोलाभाई गोहेल ने भाजपा उम्मीदवार भरत बोघरा को शिकस्त दी थी।

2018 में कांग्रेस विधायक ने बदल लिया पाला 
2017 में कांग्रेस की टिकट पर जीतकर आए कांग्रेस विधायक कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया ने 2018 में पार्टी को अलविदा कह दिया। हालांकि, उपचुनाव में उन्होंने भाजपा को जीत दिलाई जो कि इस सीट पर पार्टी की पहली जीत थी।  
मौजूदा विधायक को भाजपा की टिकट मिली   
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक भोलाभाई भीखाभाई गोहेल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से तेजसभाई गजीपरा मैदान में थे। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।

2017 में राजकोट जिले में भाजपा ने जीती थी छह सीट    
जसदण विधानसभा सीट, राजकोट जिले में आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की आठ में से छह सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed