फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Gandevi Assembly Seat Profile and History

Gandevi Assembly Seat: लगातार सातवीं बार इस सीट पर भाजपा ने कब्जा किया, 93 हजार के भारी अंतर से मिली जीत

Wed, 14 Dec 2022 02:00 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 14 Dec 2022 02:00 PM IST
सार

1995 से गणदेवी सीट पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा के दिग्गज नेता करसन भाई पटेल ने यहां से 1995, 1998 और 2002 में लगातार तीन चुनाव जीते थे। इस सुरक्षित सीट पर आदिवासी वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Gandevi Assembly Seat Profile and History
गुजरात भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती।
विज्ञापन


नवसारी जिले की गणदेवी सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक नरेशभाई मगनभाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में भाजपा के नरेशभाई मगनभाई पटेल ने कांग्रेस की ओर से उतरे अशोक पटेल को 93,166 वोटों से परास्त किया। इसके साथ ही नरेशभाई पटेल ने 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


 2017 में भाजपा ने लगाया जीत का छक्का 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने लगातार 6वीं बार जीत हासिल की थी। भाजपा के नरेश भाई मगनभाई पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश मगनभाई हलपति को 57 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। नरेश भाई पटेल को एक लाख 24 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं, सुरेश हलपति को 66 हजार सात सौ से ज्यादा वोट मिले थे। इस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के अलावा अन्य उम्मीदवार सुनीलभाई पटेल मैदान में थे। सुनीलभाई को केवल 6,077 वोट ही मिले और उनकी जमानत भी नहीं बच पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करसन भाई पटेल लगातार तीन चुनाव जीते 
1995 के बाद से ही इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा के दिग्गज नेता करसन भाई पटेल ने यहां से 1995, 1998 एवं 2002 में लगातार तीन चुनाव जीते थे। 2007 में यहां से भाजपा के लक्ष्मण भाई पटेल, 2012 में भाजपा के ही मंगूभाई पटेल को जीत मिली थी। 
इस सुरक्षित सीट पर आदिवासी वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। कुल आबादी का करीब 41 प्रतिशत आदिवासी वोटर हैं। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में नवसारी जिले में भाजपा ने जीती थी तीन सीटें 
गणदेवी सीट, नवसारी जिले के अंतर्गत आने वाली चार सीटों में से एक है। 2017 में जिले की चार में से तीन सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल थी। वहीं, कांग्रेस मात्र एक सीट जीतने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed