फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat election 2022 bhavnagar west assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Bhavnagar West Assembly Seat: भावनगर पश्चिम से जीते भाजपा के जीतू वाघाणी, आप-कांग्रेस दोनों नहीं दे सके चुनौती

Mon, 12 Dec 2022 04:54 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 12 Dec 2022 04:54 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक एवं राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू भाई वाघाणी को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने किशोरसिंह कुम्भाजी गोहिल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से राजू सोलंकी मैदान में उतरे थे।

विज्ञापन
gujarat election 2022 bhavnagar west assembly seat chunav result profile and history news in hindi
जीतू भाई वघानी

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में भावनगर जिले की भावनगर पश्चिम विधानसभा सीट राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक रही। इस चुनाव के लिए भाजपा ने राज्य के शिक्षा मंत्री जीतेन्द्रभाई सावजीभाई वाघाणी (जीतूभाई) को मैदान में उतारा था। जीतूभाई ने कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे किशोरसिंह कुम्भाजी गोहिल को 41,922 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन


अब तक हुए तीन चुनाव में तीनों बार भाजपा को मिली जीत
ये सीट राज्य की सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल भाजपा दोनों के लिए बेहद खास थी। इस सीट के नए प्रारूप में आने से पहले यहां से भाजपा की ओर से शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी एवं कांग्रेस की ओर से इसके दिग्गज नेता एवं राजयसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल चुनाव लड़ते रहे हैं। नए परिसीमन के बाद भावनगर पश्चिम सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर पहली बार 2012 में चुनाव हुए थे। यहां अब तक हुए तीन चुनाव में तीनों बार भाजपा ने जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी ने कांग्रेस के दिलीप सिंह गोहिल को 27 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में दस उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से आठ उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी। 2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने ही जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे जीतूभाई वाघाणी ने कांग्रेस उम्मीदवार मनसुख भाई कनाणी को शिकस्त दी थी। 

शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी यहां से उतरे थे मैदान में  
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक एवं राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू भाई वाघाणी को मैदान में उतारा था। वाघाणी यहां से पिछले दोनों चुनाव में जीते हैं।  कांग्रेस ने किशोरसिंह कुम्भाजी गोहिल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से राजू सोलंकी मैदान में थे। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में भावनगर जिले की 6 सीट पर जीती थी भाजपा
भावनगर पश्चिम सीट, भावनगर जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से छह सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed