फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 becharaji assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Becharaji Assembly Seat: भाजपा ने कांग्रेस से छीनी बेचराजी सीट, यहां ऐसे रहे हैं अब तक के चुनावी नतीजे

Tue, 20 Dec 2022 05:38 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 20 Dec 2022 05:38 PM IST
सार

बेचाराजी सीट, मेहसाणा जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

विज्ञापन
gujarat election 2022 becharaji assembly seat chunav result profile and history news in hindi
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में महेसाणा जिले की बेचराजी विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही है। ये सीट राज्य की सत्ताधारी दल भाजपा व प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस दोनों के लिए काफी अहम रही है।  नए परिसीमन के बाद बेचराजी सीट अस्तित्व में आई थी। 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए। इस चुनाव से पहले हुए दो चुनाव में से भाजपा-कांग्रेस दोनों को एक-एक जीत हासिल हुई थी। इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने मौजूदा विधायक भरतजी ठाकोर का टिकट काटकर उनकी जगह भोपाजी ठाकोर को टिकट दिया था। भोपाजी ठाकोर को भाजपा के सुखाजी ठाकोर के हाथों 11,286 वोटों से हर झेलनी पड़ी।  
विज्ञापन


2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली थी  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भरतजी ठाकोर ने भाजपा के रजनीकांत पटेल को 15 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में 14 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे रजनीकांत पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह दरबार को शिकस्त दी थी।

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक का काटा था टिकट 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक भरतजी ठाकोर का टिकट काट दिया था। पार्टी ने उनकी जगह भोपाजी ठाकोर को इस बार टिकट दिया था। वहीं, भाजपा ने सुखाजी सोमाजी ठाकोर को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से सागरभाई हरजीभाई रबारी मैदान में थे।  


2017 में मेहसाणा जिले की 5 सीटों पर जीती थी भाजपा
बेचाराजी सीट, मेहसाणा जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed