फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022 Arvind Kejriwal Chants Jai Shree Ram Slogan Slams BJP PM Modi Latest News In Hindi

Gujarat: वडोदरा में अरविंद केजरीवाल ने लगाए जय श्री राम के नारे, बोले- कंस के वंशजों के खात्मे के लिए भेजा गया

Sat, 08 Oct 2022 07:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 08 Oct 2022 07:37 PM IST
सार

इससे पहले गुजरात के कई शहरों में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के ऐसे कई पोस्टर-बैनर लगाए गए थे, जिनमें उन्हें हिंदू विरोधी बताया गया।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022 Arvind Kejriwal Chants Jai Shree Ram Slogan Slams BJP PM Modi Latest News In Hindi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर/आप गुजरात

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पोस्टरों पर उन्हें हिंदू विरोधी कहे जाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ था। मुझे कंस के वंशजों को खत्म करने के लिए भगवान ने भेजा है। मैं उस काम को पूरा कर के ही रहूंगा। इससे पहले उन्होंने वडोदरा में जय श्री राम के नारे लगाए। एक दिन पहले ही AAP के एक नेता पर हिंदुओं की भावना भड़काने का आरोप लगा था।

विज्ञापन


विज्ञापन




इससे पहले गुजरात के कई शहरों में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के ऐसे कई पोस्टर-बैनर लगाए गए थे, जिनमें उन्हें हिंदू विरोधी बताया गया। इस पोस्टर-बैनर में उन्हें दूसरे समुदाय की टोपी पहने हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल वडोदरा में तिरंगा यात्रा में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा उनके खिलाफ लगाए गए पोस्टरों में भगवान का अपमान किया गया है। ऐसा करने वाले कंस की औलाद हैं। इनका सफाया करने के लिए ही उनका जन्म हुआ है। मैं कट्टर हनुमान भक्त हूं।

वडोदरा में जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बारिश की वजह से मुझे आने में देरी हुई। हम हेलीकॉप्टर से उड़ नहीं पाए, लेकिन आपसे बाते करनी थीं तो सड़क मार्ग से आया। जनता से मैं बेहद प्यार करता हूं। 

उन्होंने कहा कि जब से मेरा गुजरात आने का कार्यक्रम तय हुआ। कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ  गुजरात के शहरों में जगह-जगह पोस्टर और होडिंग्स लगाए। ये लोग मुझसे नफरत करते हैं। मुझे ये जो कुछ भी कहें, वह ठीक है, लेकिन इन लोगों ने भगवान का अपमान किया है।


इससे एक दिन पहले दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के एक कार्यक्रम में शामिल होने से विवाद खड़ा हो गया था। इसमें वे कथित तौर पर भगवान को न मानने की शपथ लेते हुए दिख रहे हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंत्री की आलोचना की है और उन पर देवताओं और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed