{"_id":"5a1130284f1c1b69678bc9be","slug":"gujarat-election-2017-hardik-patel-attacks-on-pm-modi-rahul-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक बोले- 23 साल के युवा की नहीं, विकास की सीडी देखना चाहते हैं गुजराती, राहुल पर भी साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हार्दिक बोले- 23 साल के युवा की नहीं, विकास की सीडी देखना चाहते हैं गुजराती, राहुल पर भी साधा निशाना
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार (18 नवंबर) को गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात के लोग 23 साल के लड़के की सीडी देखने की जगह यह देखना चाहते हैं कि 23 साल में भाजपा ने क्या विकास किया।
9 टिकटों की मांग पर अड़े हार्दिक, कांग्रेस ने सिर्फ चार देने का बनाया मन
गांधीनगर के मनसा में लोगों को संबोधित करते हुए हार्दिक ने अपने 'नए साथी' राहुल गांधी पर भी तंज कसा। हार्दिक ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि वे सब मोदी और राहुल को किसी सेलेब्रिटी की तरह ना समझा करें।
विज्ञापन
हार्दिक ने कहा कि मैं आप सब लोगों से अपील करता हूं कि उन लोगों (मोदी, राहुल) के लिए सिर्फ तालियां ना बजाया करें, उनसे सवाल करें कि आपने हमारे लिए क्या किया है? इस बात के लिए उनकी जवाबदेही होनी चाहिए।

मनसा से है पुराना नाता
हार्दिक पटेल
मनसा वही जगह है जहां हार्दिक पटेल ने 22 जुलाई 2015 को ओबीसी कोटा लेने के लिए रैली की थी। उस रैली में काफी भीड़ जुटी थी। शनिवार की रैली में हार्दिक ने कहा कि अगर सरकार उनको इजाजत दे देती तो अब भी पूरा मनसा वहां पहुंचता। बता दें कि इससे पहले हार्दिक ने आरोप लगाया था कि उनको पहले रैली की इजाजत मिल गई थी लेकिन फिर सरकार ने अधिकारी पर दवाब डालकर रैली को कैंसिल करवा दिया।