गुजरातः स्टाइलिश मूंछ रखने पर दलित युवक से गालीगलौज, घर में घुसकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे देश में मूंछों को हमेशा से शान से जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि कई बार मूंछों को लेकर लड़ाई तक हो जाती है। ऐसा ही एक उदाहरण गुजरात में देखने को मिला। मामला राजधानी गांधीनगर से महज 15 किमी दूर का है, जहां कुछ लोगों ने दलित युवक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद महज मूंछ रखने को लेकर हुआ। जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने दलित युवक की पिटाई कर दी।
दरबार समुदाय के तीन लोगों ने पीयूष परमार से गाली गलौज की और उस पर कथित तौर पर हमला भी किया। पीयूष ने बताया कि विवाद उसकी मूछ पर शुरू हुआ, क्योंकि दूसरे समुदाय के लोगों को दलितों का मूछ रखना पसंद नहीं आया।
पढ़ें: इस गांव पर प्रधान की 'शैतानी हुकूमत', ऐसे ढहा रहा दलितों पर जुल्म
परमार की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों युवकों की पहचान मयूर सिंह वाघेला, राहुल विक्रम सिंह सर्थिया और अजित सिंह वाघेला के रूप में हुई है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है।
हमला करते हुए वह बस एक ही बात बोल रहे थे कि दलित होकर भी तुमने मूछ कैसे रखी
एफआईआर के मुताबिक, परमार गांधीनगर की एक निजी कंपनी में काम करता है। वह अपने चचेरे भाई के साथ गरबा खेलकर घर वापस लौट रहा था। अचानक अंधेरे में से कुछ लोगों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दी। जब वे उस जगह पहुंचे तो दरबार समुदाय के तीन लोगों वहां मौजूद थे।
परमार ने बताया कि हम कोई विवाद नहीं चाहते थे, इसलिए हमने उन्हें नजरअंदाज किया। लेकिन जब हम अपने घर पहुंचे तो वापस आए और फिर गाली देना शुरू कर दिया।
परमार ने बताया कि पहले उन्होंने उनके भाई के साथ मार पीट की और फिर उसके साथ। हमला करते हुए वह बस एक ही बात बोल रहे थे कि दलित होकर भी तुमने मूछ कैसे रखी। शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा-323, 504 और 114 के तहत एफआईअर दर्ज कर ली है।