फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dalit youngman beaten by gram pradhan at hamirpur

इस गांव पर प्रधान की 'शैतानी हुकूमत', ऐसे ढहा रहा दलितों पर जुल्म

Mon, 17 Jul 2017 03:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
dalit youngman beaten by gram pradhan at hamirpur
डेमो
उत्तर प्रदेश में एक ग्राम प्रधान की शैतानी हुकूमत गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। यहां लोग ग्राम प्रधान के अत्याचारों से अजीज आ चुके हैं। कई सितम बर्दाश्त नहीं कर सके तो मुंह खोलने की भूल कर बैठे और फिर उनके साथ वो हुआ जिसे जानकर किसी की भी रूह कांप जाए... 
विज्ञापन

 

 

dalit youngman beaten by gram pradhan at hamirpur
डेमो

यूपी के हमीरपुर जिले के राठ में प्रधान अपनी मनमानी करता है। ऊपर भी उसकी अच्छी पहचान है इसलिए सब जुबान पर ताला लगाए रखना ठीक समझने लगे हैं। ताजा मामले में गांव के एक दलित युवक ने प्रधान के खिलाफ अवैध मौरंग खनन की शिकायत कर दी जो उसे बेहद महंगी पड़ गई।

शनिवार को एसडीएम से शिकायत करने से खुन्नस खाए प्रधान ने भाइयों के साथ दलित को घर पर धावा बोल दिया। पूरा गांव ये सब होते देखता रहा लेकिन यहां भी किसी ने पुलिस को सूचित करना सही नहीं समझा।

इसके बाद युवक को घर में घुसकर तब तक पीटा गया जब तक वह अचेत होकर नहीं गिरा। इसके बाद प्रधान के सीने में जल रही आग बुझी। बाहर निकल कर प्रधान ने युवक को जी भर कर गालियां दी और फिर पूरे दल बल के साथ वहां से चला गया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

dalit youngman beaten by gram pradhan at hamirpur
डेमो

जब पीड़ित युवक को होश आया तो वह प्रधान और उसके भाइयों के खिलाफ दलित उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने फिर से थाने पहुंच गया और इस संबंध में मामला दर्ज कराया। बाद में युवक को अस्पताल ले मेडिकल के लिए ले जाया गया।

राठ कोतवाली के पडरा गांव निवासी दलित अरविंद कुमार (24) पुत्र मुरलीधर ने बताते हैं शनिवार रात वह अपने घर पर बैठा था। उसी दौरान प्रधान वीरसिंह और उसके भाई दशरथ और विजय लाठी डंडा लेकर आए और गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने का कारण पूछा तो प्रधान व उसके भाइयों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया।
 

 

विज्ञापन

dalit youngman beaten by gram pradhan at hamirpur
डेमो

अरविंद ने बताया कि प्रधान वीरसिंह सिंचाई विभाग की जमीन से पिछले कई दिनों से अवैध मौरंग का खनन करा रहा है। शनिवार को एसडीएम रामभवन तिवारी गांव के भ्रमण पर गए थे। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने प्रधान पर अवैध मौरंग खनन की शिकायत की थी।


अवैध मौरंग पर प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई  
पडरा गांव में अवैध मौरंग करने वालों के ऊपर प्रशासन ने कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान कई महीनों से अवैध मौरंग का खनन करा रहा है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को इसकी जानकारी है इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि रात में जेसीबी मशीनों से तालाब से मौरंग निकाल ट्रैक्टरों और आपे में भरकर बेची जा रही थी। वहीं कस्बा खेड़ा गांव के पास चोरी छिपे मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed