फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat court issues second summons to Tejashwi Yadav in defamation case

गुजरात: मेट्रो पॉलिटन कोर्ट ने तेजस्वी यादव को भेजा दूसरा समन, गुजरातियों को ठग कहने से जुड़ा है मामला

Fri, 22 Sep 2023 05:42 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 05:42 PM IST
सार

गुजरातियों को ठग कहने के मामले में तेजस्वी पर अहमदाबाद स्थित मेट्रो पॉलिटन कोर्ट में केस चल रहा है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समन जारी किया गया। जिसमें उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Gujarat court issues second summons to Tejashwi Yadav in defamation case
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरातियों को ठग कहने के मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर अहमदाबाद स्थित मेट्रो पॉलिटन कोर्ट में केस चल रहा है। मामले में सुनवाई के दौरान मेट्रो पॉलिटन कोर्ट ने दूसरी बार तेजस्वी को समन जारी किया है। शुक्रवार को आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई के दौरान पता चला कि कुछ भ्रम के कारण उन्हें पहला समन नहीं पहुंचा था। जिसके तहत उन्हें 22 सितम्बर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया था।अगस्त माह में अतिरिक्त मेट्रो पॉलिटन मजिस्ट्रेट डी डे पमार ने तेजस्वी को कथित टिप्पणी मामले में समन जारी किया था।
विज्ञापन


तेजस्वी के पास नहीं पहुंचा था पहला समन
शुक्रवार को मामले में सुनवाई के दौरान पता चला कि पहला समन अभी तक कोर्ट में ही पड़ा हुआ है। भ्रम के कारण पहला समन तेजस्वी तक नहीं पहुंच पाया था। जिसके बाद शुक्रवार को फिर से उन्हें समन जारी किया गया। है। जिसमें 13 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी हरेश मेहता ने गुजरातियों को ठग कहने पर तेजस्वी के बयान के खिलाफ केस दायर किया था। जिसकी सुनवाई अहमदाबाद मेट्रो पॉलिटन कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed