फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Cops bulldoze illegal building used by criminal in Surat Latest News Update

गुजरात: अब सूरत में चला बुलडोजर, पुलिस ने जुआ अड्डे के तौर पर इस्तेमाल की गई अवैध इमारत पर की कार्रवाई

Fri, 22 Apr 2022 06:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Apr 2022 06:33 PM IST
सार

आरिफ की गतिविधियों के बारे में जांच के दौरान रांदेर पुलिस को अवैध इमारत के बारे में पता चला, जो कभी जुए का अड्डा हुआ करता था।

विज्ञापन
Gujarat: Cops bulldoze illegal building used by criminal in Surat Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के सूरत शहर में एक दुर्दांत अपराधी की एक अवैध इमारत को पुलिस ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। इस बिल्डिंग का इस्तेमाल कभी जुआ अड्डे के रूप में किया जाता था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में अपराधी के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। रांदेर थाने के निरीक्षक पीएल चौधरी ने बताया कि पुलिस की तैनाती के बीच इलाके में शीतल सिनेमा के पास दो मंजिला इमारत को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस इमारत का इस्तेमाल शीतल सिनेमा के पास नेहरूनगर की झोपड़ियों में रहने वाले आरिफ और उसका भाई सज्जू कर रहा था, दोनों दुर्दांत अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि सज्जू को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था, जबकि सचिन क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों के कामकाज में बाधा पहुंचाने के हालिया मामले में पिछले कुछ समय से पुलिस को चकमा दे रहे आरिफ को मंगलवार रात रांदेर थाने की एक टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हालांकि, जब आरिफ को पुलिस थाने ले जाया जा रहा था, तभी उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और भागने में मदद करने के लिए अपने लोगों को बुलाया। लगभग 30 लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और आरिफ को भागने में मदद की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरिफ तथा अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरिफ की गतिविधियों के बारे में जांच के दौरान रांदेर पुलिस को अवैध इमारत के बारे में पता चला, जो कभी जुए का अड्डा हुआ करता था। चौधरी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने भी इमारत के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि जब नगर निकाय के अधिकारियों ने इमारत के अवैध होने की पुष्टि की, तो हमने एक बुलडोजर मंगाया और यह सुनिश्चित करने के लिए इसे तोड़ दिया कि भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि के लिए इसका इस्तेमाल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed