फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat CM state unit chief launch BJP campaign to get new voters registered ahead of 2024 Lok Sabha poll

Gujarat: गुजरात में नए मतदाताओं को पंजीकृत कराने के लिए भाजपा का अभियान शुरू, सीएम भूपेंद्र पटेल रहे मौजूद

Fri, 25 Aug 2023 06:36 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Aug 2023 06:36 PM IST
सार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने शुक्रवार को नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Gujarat CM state unit chief launch BJP campaign to get new voters registered ahead of 2024 Lok Sabha poll
भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

अगले साल देश में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं इसके मद्देनजर भाजपा अपनी तैयारियों में लग गई है। इस क्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने शुक्रवार को नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया। इस कार्यक्रम में जो 18 साल के हो गए हैं, उनको मतदाता सूची में  पंजीकृत करने और मौजूदा मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना विवरण अपडेट करने को जागरूक किया गया।

विज्ञापन


भाजपा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीएम पटेल ने अहमदाबाद शहर के सोला इलाके में एक आवासीय सोसायटी से राज्यव्यापी 'मतदाता चेतना अभियान' की शुरुआत की, जो उनकी घाटलोडिया विधानसभा सीट में आता है, जबकि गुजरात भाजपा प्रमुख पाटिल ने सूरत शहर के सचिन इलाके में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के मंत्रियों और विधायकों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात में भाजपा कार्यकर्ता हाल ही में 18 वर्ष के हुए लोगों को मतदाता के रूप में नामांकित करने और मौजूदा मतदाताओं को उनके विवरण अपडेट करने में मदद करने के लिए अभियान के तहत हर घर से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बोले कि  नए मतदाताओं को नामांकित करने के चल रहे अभियान में सरकार की मदद करने के लिए, गुजरात भाजपा ने यह मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है। मैं उन सभी युवाओं से आग्रह करता हूं जो अब पहली बार मतदाता बने हैं, वे इस अभियान में भाग लें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद करें।


पाटिल बोले- गुजरात देश में नए मतदाताओं के नामांकन में नंबर एक बनकर उभरेगा
गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के मार्गदर्शन में देश भर में ऐसे मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे नए मतदाताओं का 100 फीसदी नामांकन सुनिश्चित करें ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। आगे पाटिल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि गुजरात देश में नए मतदाताओं के नामांकन में नंबर एक बनकर उभरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed