{"_id":"57a45b8d4f1c1b6f152bb9c9","slug":"gujarat-cm-nitin-patel-profile","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं नितिन पटेल, जो गुजरात के सीएम बनते-बनते बने डिप्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कौन हैं नितिन पटेल, जो गुजरात के सीएम बनते-बनते बने डिप्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Aug 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
नितिन पटेल के नाम पर सहमति बनती दिख रही है।
- फोटो : ET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की घड़ी जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है। सबकी निगाहें नितिन पटेल की ओर जाकर टिक जा रही हैं। नए मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे होने के पीछे उनका सरनेम भी है। बीजेपी की निगाहें पाटीदारों का भरोसा जीतने पर है। नितिन पटेल गुजरात में बीजेपी के नंबर दो के नेता हैं और 2014 के चुनावों में नरेंद्र मोदी के पद छोड़ने के समय खुले तौर पर मुख्यमंत्री का पद संभालने की इच्छा जता चुके हैं।
1995 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ने वाले नितिन पटेल पिछले 30 सालों से बीजेपी के सदस्य हैं। साथ ही राज्य में बीजेपी की हर सफल सरकार का हिस्सा रह चुके हैं। पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नितिन पटेल को संभावित सीएम उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। खासतौर पर 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेतृत्व को लेकर उन पर सभी की निगाहें हैं।
माना जा रहा है कि पटेल विधानसभा चुनाव से पहले पाटीदारों को विश्वास में ले सकते हैं। गौरतलब है कि हार्दिक पटेल के नेतृत्व में पाटीदारों ने राज्य में आरक्षण के लिए जबरदस्त आंदोलन छेड़ा था।
विज्ञापन
मौजूदा समय में हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, फैमिली वेलफेयर, रोड एंड बिल्डिंग, गुजरात में कैपिटल प्रोजेक्ट के लिए बतौर कैबिनेट मंत्री नितिन पटेल राज्य सरकार का हिस्सा है।
2012 के विधानसभा चुनावों में मेहसाणा से चुने गए नितिन पटेल पूर्व में वॉटर सप्लाई, जल संसाधन, शहरी विकास और शहरी हाउसिंग मंत्री रह चुके हैं।
60 वर्षीय नितिन पटेल राज्य सरकार में कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही उनके पास बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास मत भी है।
हालांकि बहुत ज्यादा खबरों में नहीं रहने वाले पटेल 2016 के शुरुआती महीनों में पठानकोट हमले को 'छोटा हमला' बता चुके हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने नितिन पटेल पर निशाना साधा था। हालांकि बाद में पटेल ने इस तरह के कमेंट से इनकार कर दिया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'भारतीय सेना दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत इरादों वाले नेता हैं। मेरा कहना है कि जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुर्सी पर बैठे हैं कई सारे आतंकी सीमा पर सेना के हाथों मारे गए हैं।
एएनआई से बातचीत में नितिन पटेल ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वो सभी को स्वीकार होगा। गुजरात के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा शाम 4 बजे की जाएगी।