फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Clashes In Ram Temple Donation Rally In Kutch, People Injured

गुजरात : कच्छ में राम मंदिर के चंदे के लिए निकली रैली में झड़प, तीन घायल

Mon, 18 Jan 2021 04:08 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, गांधीधाम।
पीटीआई, गांधीधाम। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 18 Jan 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
Gujarat: Clashes In Ram Temple Donation Rally In Kutch, People Injured
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के कच्छ जिले में आयोजित एक रैली के दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच झड़प में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह रैली अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने के उद्देश्य से निकाली गई थी।

विज्ञापन


कच्छ (पूर्वी) पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल ने बताया कि यह झड़प रविवार शाम में किडाना गांव में हुई और झड़प स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति का शव भी मिला है और पुलिस इसकी जांच कर रही है कि कहीं व्यक्ति इसी हिंसा का तो शिकार नहीं हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



गांधीधाम (बी-डिविजन) पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को गांव में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए चंदा जमा करने के उद्देश्य से जुलूस निकाला जा रहा था और उसी दौरान दो समूहों के लोगों में झड़प हो गई और उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने कुछ वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। अधिकारी ने कहा कि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल ने कहा कि गांव के बाहरी इलाके में एक ऑटोरिक्शा पर एक समूह के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पुलिस इसकी जांच कर रही है कि यह मामला झड़प से ही जुड़ा हुआ तो नहीं है।

पाटिल ने बताया कि गांव के बाहरी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा व्यक्ति की हत्या के बाद हमने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना झड़प वाली जगह से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई है। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि व्यक्ति की हत्या किसने और क्यों की।


उन्होंने बताया कि पीड़ित झारखंड का रहने वाला था और वह काम के बाद एक ऑटोरिक्शा से लौट रहा था, तभी लाठी लिए अज्ञात लोगों ने वाहन पर हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार बाकी अन्य यात्री जहां भागने में सफल रहे, वहीं पीड़ित की मौत चाकू लगने से हुई। व्यक्ति को जख्म कैसे आया, इसकी जांच हो रही है।

पुलिस ने अलग-अलग तीन प्राथमिकियां दर्ज की है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दो प्राथमिकियां एक-दूसरे के साथ झड़प करने वाले दोनों पक्षों ने दर्ज कराई हैं, वहीं एक अन्य प्राथमिकी हत्या के संबंध में है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में कुछ लोगों को पकड़ा है।

Gandhidham
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed