{"_id":"647f000b654eb35327060384","slug":"gujarat-clash-between-two-communities-in-godhra-over-use-of-road-many-injured-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: दूसरे समुदाय के व्यक्ति के सड़क से गुजरने को लेकर हुआ विवाद, गोधरा में भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: दूसरे समुदाय के व्यक्ति के सड़क से गुजरने को लेकर हुआ विवाद, गोधरा में भिड़े दो पक्ष
Tue, 06 Jun 2023 03:14 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 06 Jun 2023 03:14 PM IST
सार
आरोपी मितरंग परमार और अन्य ने उसे उनके इलाके से गुजरने वाली सड़क का इस्तेमाल करने से मना किया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के गोधरा में दो समुदायों में झड़प की खबर है। दरअसल दूसरे समुदाय के व्यक्ति के सड़क से गुजरने पर आपत्ति जताने पर विवाद शुरू हुआ था, जिसने बाद दोनों पक्षों में झड़प और पथराव शुरू हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को हिरासत में लिया है और घटना की जांच कर रही है।
क्या है मामला
घटना गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा शहर की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम में हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। कादरखान पठान नामक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि एक आरोपी मितरंग परमार और अन्य ने उसे उनके इलाके से गुजरने वाली सड़क का इस्तेमाल करने से मना किया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
कादर खान पठान ने बताया कि वह जिस सड़क से आमतौर पर गुजरता है, उस पर रेलवे अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। सोमवार को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़क से गुजर रहा था। तभी परमार ने उसके सड़क से गुजरने पर आपत्ति की। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया और इस विवाद ने दो समुदायों के झगड़े का रूप ले लिया। दोनों तरफ से पथराव हुआ। पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। इस मामले में दूसरे पक्ष के परमार ने भी एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों की एफआईआर के आधार पर दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 335, 504, 143, 149, और 147 के तहत मामला दर्ज किया है।