{"_id":"5e45015c8ebc3ee61d7fa668","slug":"gujarat-civic-body-is-building-wall-on-route-that-would-be-taken-by-pm-modi-and-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले झुग्गियां ढंकने के लिए दीवार बना रहा है नगर निगम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले झुग्गियां ढंकने के लिए दीवार बना रहा है नगर निगम
Thu, 13 Feb 2020 02:49 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:49 PM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यौते पर दो दिन के दौरे पर भारत आने वाले हैं। वह और प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। यहां दोनों नेता रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
ट्रंप की यात्रा से पहले अहमदाबाद निगम दीवार बना रहा है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐसे में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को इंदिरा ब्रिज से जोड़ने वाली सड़क के साथ एक दीवार बना रहा है ताकि झुग्गी बस्तियों वाले क्षेत्र को छुपाया जा सके। नागरिक निकाय जिस दीवार निर्माण कर रहा है वह आधे किलोमीटर से ज्यादा लंबी और छह से सात फीट ऊंची है। इसे अहमदाबाद हवाई अड्डे से गांधीनगर की ओर जाने वाली सड़क पर सौंदर्यीकरण अभियान के तहत मोटेरा में सरदार पटेल स्टेडियम के आस-पास बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
एएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'अनुमानित 600 मीटर की दूरी पर झुग्गी बस्तियों को छुपाने के लिए 6-7 फीट ऊंची दीवार बनाई जा रही है। यहां पर पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा।' 500 से ज्यादा कच्चे मकानो में रहने वाली 2500 की आबादी दशको पुराने देव सरन या सरनियावास झुग्गी बस्तियों के क्षेत्र का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
एएमसी साबरमती नदी के किनारे पर सौंदर्यीकरण के तहत खजूर के पेड़ लगाएगी। इससे पहले ऐसे ही सौंदर्यीकरण का काम तब किया गया था जब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपनी पत्नी अकी आबे के साथ दो दिन के गुजरात दौरे पर 2017 में 12वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पत्रकारों से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा है कि हवाई अड्डे से नए स्टेडियम (मोटेरा) तक 5 से 7 मिलियन लोग वहां मौजूद होंगे। जो लगभग पूरे अहमदाबाद शहर की जनसंख्या है।