फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: BSF apprehended two Pakistani fishermen at Harami Nala

Gujarat: BSF की बड़ी कार्रवाई, भारतीय सीमा में प्रवेश करते दो पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2022 12:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Oct 2022 12:20 PM IST
सार

भारतीय वायु सेना ने निगरानी अभियान के दौरान सुबह करीब 11:40 बजे हरामी नाला के पास कुछ गतिविधियां देखी। इसके बाद वायु सेना ने बीएसएफ को इसके बारे में अलर्ट किया।

विज्ञापन
Gujarat: BSF apprehended two Pakistani fishermen at Harami Nala
गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी मछुआरे - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश में जुटे दो पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी हरामी नाला के पास से की गई है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया, भारतीय वायु सेना ने निगरानी अभियान के दौरान सुबह करीब 11:40 बजे हरामी नाला के पास कुछ गतिविधियां देखी। छह नौकाओं के साथ यहां कुछ मछुआरों को देखा गया। इसके बाद वायु सेना ने बीएसएफ को इसके बारे में अलर्ट किया।

विज्ञापन


बीएसएफ ने शुरू किया विशेष अभियान 

वायु सेना की ओर से दी गई जानकारी के तुरंत बाद बीएसएफ की ओर से पूरे इलाके में विशेष अभियान शुरू किया गया। बीएसएफ की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि 900 वर्ग किलोमीटर में फैले हरामी नाला क्षेत्र में तत्काल विशेष अभियान शुरू किया। इसमें अब तक बीएसएफ के जवानों ने दो पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है और अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों की पहचान यासीन शेख (35) और मोहम्मद शेख (25) के रूप में हुई है, दोनों पाकिस्तान के सुजावल जिले में जीरो प्वाइंट इलाके के पास एक गांव के निवासी हैं। इससे पहले बीएसएफ ने 5 अगस्त को एक पाकिस्तानी मछुआरे को पकड़ा था और इसी इलाके से पांच नावें जब्त की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed