फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat bridge collapse Search ops resume at mahisagar river site to retrieve missing man

वडोदरा पुल हादसा: बचाव अभियान चौथे दिन भी जारी, नदी से एक और शव बरामद; अब तक 20 की मौत

Sat, 12 Jul 2025 01:25 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 12 Jul 2025 01:25 PM IST
विज्ञापन
Gujarat bridge collapse Search ops resume at mahisagar river site to retrieve missing man
वडोदरा पुल हादसा - फोटो : PTI

गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी में पुल ढहने की घटना के बाद लापता हुए व्यक्ति की तलाश में लगातार चौथे दिन शनिवार को अभियान फिर से शुरू किया गया। इस त्रासदी में अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को नदी से एक और शव बरामद हुआ और एक घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


वडोदरा के जिलाधिकारी अनिल धमेलिया ने बताया कि एक और व्यक्ति अब भी लापता है और उसे ढूंढने के प्रयास शनिवार को फिर से शुरू कर दिए गए। बुधवार सुबह गंभीरा गांव के पास चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए थे। यह पुल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि शनिवार के अभियान का एक और लक्ष्य नदी में गिरे मुख्य स्लैब को हटाना है। धमेलिया ने कहा, ‘अभियान के अगले चरण (शनिवार को) में हम मुख्य स्लैब को हटाने और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए एक तकनीकी टीम की मदद लेंगे तथा नदी में गिरे सल्फ्यूरिक एसिड से लदे टैंकर को सुरक्षित निकालने के लिए गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए, राज्य के एक मंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि यह दुर्घटना पेडस्टल (आधार स्तंभ) और एक जोड़ टूटने की वजह से हुई थी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियां बचाव प्रयासों का हिस्सा हैं।


गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पुल ढहने के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए राज्य के सड़क और भवन विभाग के चार अभियंताओं को निलंबित कर दिया। राज्य के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने घटनास्थल का दौरा किया और मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा गठित एक समिति द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed