फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat boat tragedy Victim parents Children were not even given life jackets

Vadodara: ‘बच्चों को लाइफ जैकेट तक नहीं दिए गए’, पीड़ितों ने सुनाई आपबीती, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Fri, 19 Jan 2024 02:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 19 Jan 2024 02:18 AM IST
सार

अस्पताल पहुंचे एक परिजन ने बताया कि बच्चों को लाइफ जैकेट भी नहीं दिए गए थे। वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। एक मृतक छात्रा के पिता का कहना है कि मेरी बिटिया भी नाव पर सवार थी। वह पिकनिक मनाने गई थी। लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Gujarat boat tragedy Victim parents Children were not even given life jackets
वडोदरा में पलटी छात्रों से भरी नाव - फोटो : ANI

विस्तार

मेरा बेटा भी पिकनिक मनाने आया था। यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके शिक्षक ने मुझे कॉल करके जानकारी दी। मैं उसे लेने झील पहुंचा तो देखा कि वह नांव में सवार था। मैं झील के पास ही खड़ा उसका इंतजार कर रहा था। तभी नांव पलट गई। हालांकि, तुरंत लोगों ने उसे बचा लिया। यह कहना है वडोदरा के हरनी झील में हुए हादसे के पीड़ित के पिता की। दरअसल, कुछ स्कूली छात्र शिक्षकों के साथ पिकनिक मनाने झील आए थे। इस दौरान शिक्षक छात्रों के साथ नौकाविहार करने पहुंचे लेकिन सेल्फी के कारण 27 बच्चों से भरी नांव पलट गई। हालांकि, आसपास के लोग और गोताखोरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वे सभी को नहीं बचा सके। हादसे में 14 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत हो गई।    

विज्ञापन


विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही
अस्पताल पहुंचे एक और परिजन ने बताया कि बच्चों को लाइफ जैकेट भी नहीं दिए गए थे। वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। एक मृतक छात्रा के पिता का कहना है कि मेरी बिटिया भी नाव पर सवार थी। वह पिकनिक मनाने गई थी। लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई। मैं उसका शव लेने यहां आया हूं। पूरे हादसे का जिम्मेदार कौन है, मुझे समझ नहीं आ रहा। पिता के आंखों से आंसू लगातार बह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान मालिक ने चार बच्चों को बाहर निकाला
झील के पास दुकान चलाने वाले मुकेश खावडू ने बताया कि घटना के दौरान मैं दुकान पर ही थी। तभी मैंने एक व्यक्ति की चीख सुनी। पहले तो कुछ समझ नहीं आया। बाद में समझ आया कि वह मदद की गुहार लगा रहा है। इसके बाद मैंने बिना एक मिनट गंवाए झील में छलांग लगा दी। मुझे तैरना आता हैं। मैं तुरंत नाव के पास पहुंचा और चार बच्चों को बाहर निकाला।   

शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर का कहना है कि मुझे पता चला कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। नाव की कुल क्षमता 14 यात्रियों की थी, लेकिन उसमें 23 छात्रों सहित 27 लोग सवार थे। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। डिंडोर ने आगे कहा कि जानकारी मिली है कि छात्रों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। जांच रिपोर्ट में सामने आए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed