फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat BJP chief calls Medha Patkar 'urban Naxal', claims that AAP projecting her as CM face in state

Gujarat Elections: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मेधा पाटकर को बताया अर्बन नक्सली, कहा- होंगी आप का सीएम चेहरा

Wed, 07 Sep 2022 07:58 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Amit Mandal Updated Wed, 07 Sep 2022 07:58 PM IST
सार

सी आर पाटिल ने कहा कि आप ने उस व्यक्ति को लोकसभा का टिकट दिया, जिसने कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के सूखे क्षेत्रों को लगभग 15 वर्षों तक नर्मदा के पानी से वंचित करने का पाप किया था।

विज्ञापन
Gujarat BJP chief calls Medha Patkar 'urban Naxal', claims that AAP projecting her as CM face in state
मेधा पाटकर - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने बुधवार को कार्यकर्ता मेधा पाटकर को एक शहरी नक्सली और गुजरात विरोधी व्यक्ति करार दिया और दावा किया कि आप आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में उन्हें अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश करने की योजना बना रही है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने पाटिल के दावे का खंडन किया और सत्तारूढ़ भाजपा पर अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया। पिछले हफ्ते गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को गुजरात में नर्मदा नदी पर महत्वाकांक्षी सरदार सरोवर बांध का विरोध करने के लिए शहरी नक्सली करार दिया था और दावा किया था कि उन्हें अतीत में राजनीतिक समर्थन भी मिला था।  

विज्ञापन


मेघा पाटकर ने आप उम्मीदवार के रूप में मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था 
मेधा पाटकर ने आप के उम्मीदवार के रूप में मुंबई उत्तर पूर्व से 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें हार मिली थी। पाटिल ने बुधवार को वडोदरा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने उस व्यक्ति को लोकसभा का टिकट दिया, जिसने कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के सूखे क्षेत्रों को लगभग 15 वर्षों तक नर्मदा के पानी से वंचित करने का पाप किया था। मेधा पाटकर शहरी नक्सली है। नक्सलवाद के प्रति सहानुभूति रखने वालों के साथ-साथ कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं का वर्णन करने के लिए राजनीतिक गलियारों के कुछ हिस्सों द्वारा 'अर्बन नक्सल' शब्द का इस्तेमाल अक्सर किया जाता है।
विज्ञापन


पाटिल बोले, मेधा ने कहा था कि सरदार सरोवर बांध कभी पूरा न हो 
नवसारी के सांसद पाटिल ने आरोप लगाया कि पाटकर ने एक बार कहा था कि वह सुनिश्चित करेंगी कि सरदार सरोवर बांध कभी पूरा नहीं हो। आप अब गुजरात में पार्टी के सीएम चेहरे के रूप में ऐसे कट्टर गुजरात विरोधी व्यक्ति को पेश करने की योजना बना रही है। हमें ऐसी पार्टी को गुजरात में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। मैं आप सभी से सतर्क रहने की अपील करता हूं। गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप 182 सदस्यीय गुजरात सदन के लिए पहले ही 29 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने स्पष्ट रूप से इस बात से इनकार किया कि उनकी पार्टी पाटकर को राज्य के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश करने की योजना बना रही है। मैं इस अफवाह का स्पष्ट रूप से खंडन करता हूं कि पाटकर गुजरात में हमारे सीएम चेहरा हैं। वह पिछले सात वर्षों से पार्टी के साथ नहीं हैं। वह न तो आप में कोई पद रखती हैं और न ही सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। इस तरह की अफवाहें फैलाकर भाजपा साबित करती है कि उसके पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed