{"_id":"629ac13ae751211507090b7c","slug":"gujarat-ats-says-apprehended-pakistani-nationals-threw-drugs-in-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: सात पाकिस्तानियों की गिरफ्तारी पर एटीएस का खुलासा- जांच दल को देखते ही डर गए थे तस्कर, ड्रग्स से भरे बैगों को...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: सात पाकिस्तानियों की गिरफ्तारी पर एटीएस का खुलासा- जांच दल को देखते ही डर गए थे तस्कर, ड्रग्स से भरे बैगों को...
Sat, 04 Jun 2022 08:52 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 04 Jun 2022 08:52 AM IST
सार
एटीएस के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी तस्करों का इरादा नशीले पदार्थों की तस्करी करने का था लेकिन जैसे ही सभी ने एटीएस की टीम को देखा तो डर गए और ड्रग्स से भर दो बैगों को समुद्र में फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिन पहले गुजरात तट के पास एक नाव पर सात पाकिस्तानी तस्करों के पकड़े जाने के मामले में गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने बड़ा खुलासा किया है। एटीएस के अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों का इरादा नशीले पदार्थों की तस्करी करने का था लेकिन जैसे ही सभी ने एटीएस की टीम को देखा तो डर गए और ड्रग्स से भर दो बैगों को समुद्र में फेंक दिए।
विज्ञापन
31 मई को हुई थी गिरफ्तारी
31 मई को, गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुरुवार को कच्छ में गुजरात तट पर एक नाव से सात पाकिस्तानी नागरिकों को कथित तौर पर अवैध रूप से भारतीय जल में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद अल नूमन नाम की इस नाव को देवभूमि द्वारका के ओखा तट पर ले जाया गया, जहां भारतीय जल में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में विदेशी अधिनियम के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गुजरात एटीएस के अधिकारियों के अनुसार उस दौरान नाव में कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला।
विज्ञापन
सभी आरोपी तस्करी करने की कोशिश में थे: गुजरात एटीएस
गुजरात एटीएस के अधिकारियों ने शुक्रवार को दावा किया कि आरोपी कथित तौर पर एक नाव से नशीले पदार्थों की तस्करी करने और कच्छ में जखाउ तट से भारतीय जलक्षेत्र में पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार सात लोगों की हुई पहचान
गिरफ्तार सात लोगों की पहचान मोहम्मद अकरम बलूच, जुबैर बलूच, इशाक बलूच, शहीद अली बलूच, अशरफ बलूच, शोएब बलूच और शहजाद बलूच के रूप में हुई है। एटीएस अधिकारियों के अनुसार, सातों पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तान के बलूच प्रांत के ग्वादर बंदरगाह से अल-नौमान नाम की नाव से रवाना हुए थे।