{"_id":"63909c8a5183b944f9356119","slug":"gujarat-ats-held-mephedrone-worth-more-than-rs-121-crore-in-vadodara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात एटीएस की वडोदरा में बड़ी कार्रवाई, 121 करोड़ से ज्यादा का मेफेड्रोन किया जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात एटीएस की वडोदरा में बड़ी कार्रवाई, 121 करोड़ से ज्यादा का मेफेड्रोन किया जब्त
Wed, 07 Dec 2022 07:30 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:30 PM IST
सार
अधिकारियों ने कहा कि पेशे से केमिस्ट कटारिया ने पुलिस को बताया कि उसके पास वडोदरा शहर में मेफेड्रोन ड्रग्स का एक बड़ा जखीरा है। जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा शहर में एक केमिस्ट के घर से 121.40 करोड़ रुपये का 24.28 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग बरामद किया है। बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इससे पहले वड़ोदरा शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माण इकाई से 478 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन और इसके कच्चे माल की जब्ती हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद मंगलवार को यह बड़ी बरामदगी हुई।
विज्ञापन
ड्रग को एटीएस ने शैलेश कटारिया के आवास से जब्त किया गया, जो वडोदरा जिले के सिंधरोत गांव में एक कारखाने में 29 नवंबर की रात छापे के दौरान पांच व्यक्तियों में शामिल था। अधिकारियों ने कहा कि पेशे से केमिस्ट कटारिया ने पुलिस को बताया कि उसके पास वडोदरा शहर में अपने आवास पर एमडी ड्रग्स का एक बड़ा जखीरा है, जिसे उसने सिंधरोत स्थित कारखाने में तैयार किया था और वह बड़े ड्रग कारोबारियों का है जो उसके पास रखा है।
विज्ञापन