फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly Final Result: Narendra Modi-Shah Magic Continue, Good Result for Rahul Gandhi also

गुजरात विधानसभा नतीजे: मोदी-शाह का जादू जारी, पर राहुल का कद बढ़ गया है

Mon, 18 Dec 2017 04:59 PM IST
शशिधर पाठक/नई दिल्ली
शशिधर पाठक/नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Assembly Final Result: Narendra Modi-Shah Magic Continue, Good Result for Rahul Gandhi also
rahul gandhi - फोटो : रवि बत्रा
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भले ही राहुल गांधी पर 'सिर मुढ़ाते ही ओले पड़े' की चुटकी ली हो, लेकिन गुजरात और हिमाचल में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मुंह छुपाने जैसा कुछ नहीं है। कांग्रेस गुजरात में 80 सीटें जीतती दिखाई दे रही है। राहुल गांधी की टीम की सदस्य और फायर ब्रांड नेता सुष्मिता देव का आंकलन 80-85 सीट का था और कहीं न कहीं कांग्रेस इसके आस-पास है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सूझ-बूझ से पार्टी भी 22 साल के शासन को अगले पांच साल के लिए बचाये रखने में सफल रही है।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव से जुड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को 49.1, कांग्रेस को 41.4, आईएनडी को 4.3, बीटीपी को 0.8, बसपा को 0.7, एनसीपी को 0.6 प्रतिशत वोट मिले हैं। खास बात यह है कि 1.8 प्रतिशत लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। इस तरह से कांग्रेस, भाजपा के साथ कांटे के मुकाबले में रही है। कांग्रेस पार्टी को 2012 के विधानसभा चुनाव में मिली 61 सीटों से 19  सीटें ज्यादा मिल रही हैं। वह भी तब जब शंकर सिंह बाघेला जैसे दिग्गज नेता के बगैर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ा है। राजनीति के पंडितों का मानना है कि शंकर सिंह बाघेला के कांग्रेस छोड़ देने और उनके समर्थन में तमाम विधायकों के पार्टी को अलविदा कह देने के बाद वह कांग्रेस को 20-25 सीटों के आस-पास ही देख रहे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस तो थी ही नहीं

Gujarat Assembly Final Result: Narendra Modi-Shah Magic Continue, Good Result for Rahul Gandhi also
राहुल गांधी
खुद सुष्मिता देव का कहना है कि सितंबर 2017 में वहां कोई ठोस आधार नहीं दिखाई दे रहा था। लेकिन जब राहुल गांधी ने खुलकर बोलना शुरू किया तो लोग खुलकर आने लगे। धीरे-धीरे अल्पेश, जिग्नेश भी साथ देने के लिए आगे आए। हार्दिक का भी साथ मिला और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जोरदार टक्कर दे दी। एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल का भी आंकलन कांग्रेस के लिए 80-85 सीट का था तो वह भाजपा को अधिकतम 91-99 सीटें ही देने को तैयार थे। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी 15 दिसंबर से कह रहे थे कि गुजरात में कांग्रेस बहुत अच्छा करेगी। लेकिन पूर्ण बहुमत के सवाल पर वह कहते थे कि मुझे नहीं समझ में आता कि लोग इतना अधिक वोट हमें देंगे।

राहुल बन गए बड़े नेता

Gujarat Assembly Final Result: Narendra Modi-Shah Magic Continue, Good Result for Rahul Gandhi also
rahul gandhi
गुजरात विधानसभा चुनाव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा नेता बना दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरे चुनाव अभियान में जिस तरह से सूझ-बूझ का परिचय दिया है, वह उन्हें अलग श्रेणी में खड़ा कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस को गुजरात में भाजपा के समानांतर राजनीतिक लड़ाई के लाकर खड़ा कर दिया है। हालांकि कांग्रेस के गुजरात के दोनों बड़े नेता शक्ति सिंह गोहिल और अर्जुन मोढवाडिया अपना चुनाव हार गए हैं, लेकिन राज्य विधानसभा कांग्रेस पार्टी ने सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने की ताकत पा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed