{"_id":"5a01468f4f1c1bdb538bb6b9","slug":"gujarat-assembly-elecitons-bjp-chief-amit-shah-started-maha-sampark-abhiyan-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः अमित शाह ने शुरू किया भाजपा का ‘महा-संपर्क अभियान’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरातः अमित शाह ने शुरू किया भाजपा का ‘महा-संपर्क अभियान’
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने जनसंपर्क अभियान ‘गुजरात गौरव महा-संपर्क अभियान’ की शुरुआत कर दी है। शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा ने अभियान को हरी झंडी दिखाई है। इस अभियान का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से संपर्क साधना है। इससे पहले गुजरात भाजपा के प्रवक्ता आईके जडेजा ने इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि यह अभियान 12 नवंबर तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता मतदान केंद्र (बूथ) स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ राज्यभर के 50 हजार मतदान केंद्रों के तहत आने वाले घरों में जाएंगे और पार्टी का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
Gujarat: BJP Presiden Amit Shah starts 'Gujarat Gaurav Maha-Sampark Abhiyan' from Ahmedabad's Naranpura. pic.twitter.com/KaqIxpzK3N
— ANI (@ANI) November 7, 2017
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि भाजपा ने राज्य के विकास के लिए क्या किया है? जडेजा ने यह भी बताया कि अभियान के तहत पार्टी प्रचार सामग्री और मतदाताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश वाले पर्चे बांटेगी।
पढ़ें: यूपी हो या गुजरात, आखिरी समय में बाजी जीतने में माहिर है पीएम मोदी-शाह की जोड़ी
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य भाजपा के प्रमुख जीतू वाघानी समेत राज्य के कई नेता इस अभियान में हिस्सा लेंगे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जे पी नड्डा, निर्मला सीतारमण, वीके सिंह, मनसुख मंडाविया और प्रकाश जावडेकर भी इस अभियान के दौरान गुजरात दौरा कर सकते हैं। गौरतलब है कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव नौ दिसंबर और 14 दिसंबर होंगे और वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।