फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Accused Tries to snatch cop's pistol, injured in accidental discharge from firearm

Gujarat: क्राइम सीन से भागने की कोशिश में आरोपी ने छीनी पिस्टल, फायरिंग में खुद घायल; हिस्ट्रीशीटर पर 16 केस

Mon, 08 Dec 2025 07:52 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 08 Dec 2025 07:52 PM IST
सार

अहमदाबाद में क्राइम सीन री-क्रिएट के दौरान रेप आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की। झड़प में गोली चलने से आरोपी के पैर में चोट लगी। आरोपी पर 16 गंभीर मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Gujarat: Accused Tries to snatch cop's pistol, injured in accidental discharge from firearm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद के दणिलिंडा इलाके में सोमवार दोपहर रेप के आरोपी ने भागने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान चली गोली आरोपी के दाहिने पैर में लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) अजित राजियन ने बताया कि आरोपी मोइनुद्दीन बकरवाल पर 16 से ज्यादा गंभीर अपराध दर्ज हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में एक खतरनाक हिस्ट्रीशीटर के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन


कांच के टुकड़े से हमला, फिर पिस्टल छीनने की कोशिश
डीसीपी के अनुसार, तीसरे दिन की रिमांड पर पुलिस टीम उसे दोपहर करीब 12:30 बजे क्राइम सीन री-क्रिएट के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक भागने की योजना बनाई। सबसे पहले उसने हेड कांस्टेबल भरतसिंह राठौड़ पर कांच के टुकड़े से हमला किया, जिससे राठौड़ घायल हो गए। इसके बाद उसने इंस्पेक्टर इमरान गसुरा की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। मुठभेड़ जैसी स्थिति में हाथापाई के दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो सीधे बकरवाल के पैर में जा लगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- वांगचुक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की मांग की, केंद्र ने जताई आपत्ति; मामला दिसंबर तक टला
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी और कांस्टेबल दोनों अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने तुरंत दोनों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर हैं।

आरोपी पहले भी पासा के तहत हिरासत में
डीसीपी राजियन ने बताया कि बकरवाल का मानसिक व्यवहार बेहद अस्थिर है और वह कई बार स्व-हानि और अचानक हमले जैसी हरकतें कर चुका है। उसे दो बार प्रिवेंशन ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज एक्ट (पासा) के तहत हिरासत में लिया जा चुका है। उसके खिलाफ कई बार बाहरी जिला निष्कासन की कार्रवाई भी हुई है। पुलिस अब इस घटना की अलग से जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इस हमले की पहले से योजना बनाई थी।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed