{"_id":"6114437f8ebc3ef39d3d0ff7","slug":"gujarat-acb-arrests-two-gst-officers-and-middleman-in-a-bribery-case-of-3-5-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: एसीबी ने दो जीएसटी अधिकारी और बिचौलिया को 3.5 लाख रुपये रिश्वत के मामले में किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: एसीबी ने दो जीएसटी अधिकारी और बिचौलिया को 3.5 लाख रुपये रिश्वत के मामले में किया गिरफ्तार
Thu, 12 Aug 2021 03:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 12 Aug 2021 03:09 AM IST
सार
- एसीबी के अनुसार कारोबारी और उनके सहयोगी की ओर से सामान का मूल बिल दिखाए जाने के बावजूद कर अधिकारियों ने ट्रक को जब्त करने की चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि ई वे बिल और माल का चालान दोनों फर्जी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक कारोबारी के दस्तावेज की मंजूरी से जुड़े 3.5 लाख रुपए के रिश्वत मामले में राजकोट से बुधवार को राज्य के दो जीएसटी अधिकारियों और एक बिचौलिये को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
राजकोट के कारोबारी ने हाल ही में एसीबी से संपर्क किया और आरोप लगाया कि राज्य के कर अधिकारी (श्रेणी-2) विक्रम कनारा और कर अधिकारी (श्रेणी-3) अजय मेहता ने माल की आपूर्ति करने बामनबोर जार रहे उसके दो ट्रकों को दस्तावेज की जांच के लिए रोका।
विज्ञापन
एसीबी के अनुसार कारोबारी और उनके सहयोगी की ओर से सामान का मूल बिल दिखाए जाने के बावजूद कर अधिकारियों ने ट्रक को जब्त करने की चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि ई वे बिल और माल का चालान दोनों फर्जी हैं।
विज्ञापन
एजेंसी के मुताबिक दोनों ने बिचौलिये मनसुख हिरपारा के माध्यम से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में आरोपी चार लाख रुपये रिश्वत पर तैयार हो गए और ट्रकों को जाने दिया। पहली किश्त के तौर पर शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए लिए। बाद में दबाव बनाए जाने पर कारोबारी ने राजकोट में एसीबी कार्यालय से संपर्क किया। बाद में हिरपारा को कथित तौर 3.5 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।