{"_id":"602bd442d8d79f726a76322e","slug":"gujarat-a-lion-badly-injured-after-a-freight-train-stumbles","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: मालगाड़ी की टक्कर से घायल हुआ शेर, जूनागढ़ के चिड़ियाघर में हो रहा बेजुबान का इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: मालगाड़ी की टक्कर से घायल हुआ शेर, जूनागढ़ के चिड़ियाघर में हो रहा बेजुबान का इलाज
Tue, 16 Feb 2021 08:08 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में एक मालगाड़ी से लगी ठोकर के कारण शेर हुआ घायल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अमरेली जिले में ट्रेन से टक्कर लगने की वजह से एक शेर गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें, सरकार ने पहले से ही रेल अधिकारियों से वन क्षेत्रों से गुजरते समय ट्रेनों की गति को कम रखने के लिए कह रखा है, ताकि वन्य जीवों को ट्रेन हादसों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
मालगाड़ी से लगी जोरदार ठोकर
एक वन अधिकारी ने कहा कि यह घटना अमरेली जिले की राजुला शहर के पास की है, जहां एक मालगाड़ी की जोरदार ठोकर लगने से मंगलवार को एक शेर बुरी तरह घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना की परिस्थितियों की जांच के लिए एक दल बनाया गया है।
विज्ञापन
पांच से नौ साल के बीच है शेर की उम्र
जानकारी मिली है कि मालगाड़ी से टक्कर खा कर घायल होने वाले शेर की उम्र पांच से नौ साल के बीच है। वन अधिकारी ने बताया कि यह मालगाड़ी अमरेली जिले में राजुला और पीपावाव बंदरगाह के बीच चलती है।
विज्ञापन
जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर में चल रहा इलाज
वन उप संरक्षक निशा राज ने कहा, ‘‘वन अधिकारियों को पशुओं पर नजर रखने वालों से इस घटना की जानकारी मिली। ऐसे में तत्काल घायल शेर को बाबरकोट बचाव केंद्र लाया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर ले जाया गया।’’
घायल शेर की जिंदा बचने की है उम्मीद
वहीं, मुख्य वन संरक्षक डी टी वसावडा का कहना है कि मालगांड़ी से टक्कर लगने की वजह से शेर गंभीर रूप से घायल हो गया है, लेकिन वह बच जाएगा। उन्होंने कहा कि शेर अपने पैरों में लगी चोट को सहने में सक्षम है।