फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat 14 year old roller skater Khushi and 17 year old swimmer become the Prime Minister National Children Award 2021 winner narendra modi tweeted and congratulated

गुजरात के इन दो बच्चों ने जीता बाल पुरस्कार, पीएम मोदी ने बताया 'खुशी' का 'मंत्र'

Tue, 26 Jan 2021 03:40 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 26 Jan 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
Gujarat 14 year old roller skater Khushi and 17 year old swimmer become the Prime Minister National Children Award 2021 winner narendra modi  tweeted and congratulated
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

अहमदाबाद से 14 साल की रोलर स्केटर खुशी पटेल और राजकोट से 17 वर्षीय तैराक मंत्र हरखनी गुजरात में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2021 के विजेता बन गए हैं। 14 वर्षीय स्केटर खुशी पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। खुशी उदगम स्कूल फॉर चिल्ड्रेन में कक्षा 11 में कॉमर्स की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं तैराकी के लिए राजकोट के 17 वर्षीय मंत्र हरखानी भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2021 के विजेता के रूप में सामने आए हैं। बता दें,मंत्र डाउन सिंड्रोम से पीड़ित हैं।

विज्ञापन

अहमदाबाद में स्केटिंग रिंग बनने से हुई सुविधा

चार साल की उम्र से स्केटिंग कर रही खुशी ने कहा कि शुरुआत में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें अभ्यास करने में परेशानी होती थी, लेकिन समय के साथ कुछ अच्छे स्केटिंग रिंग अहमदाबाद में बना दिए गए। इससे सुविधा हुई। साल 2020 में 14 साल की उम्र में खुशी अंडर -19 आयु वर्ग में सबसे कम उम्र की प्रतिभागी थीं, जहां उन्हें चौथा स्थान मिला था। वहीं इस साल उन्होंने फ्रांस में आयोजित कलात्मक स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने दी बधाई

इन दोनों विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा “प्रतिभाशाली खुशी पटेल ने भारत को गौरवान्वित किया है। अहमदाबाद की रहने वाली युवा स्केटिंग चैंपियन ने जिलों और राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में कई पदक जीते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।”

विज्ञापन

मंत्र ने जीते थे दो स्वर्ण पदक

वहीं अगर मंत्र की बात करें तो साल 2019 में उन्होंने अबू धाबी में आयोजित विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते थे। उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मंत्र सभी विशेष बच्चों के लिए प्रेरणा हैं और उनके माता-पिता अन्य विशेष बच्चों के माता-पिता के लिए प्रेरणा हैं। मोदी ने मंत्र के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि वह अपनी अगली गुजरात यात्रा के दौरान मंत्र से मिलकर खुश होंगे।

डाउन सिंड्रोम से पीड़ित हैं मंत्र

मंत्र के पिता जितेंद्र हरखनी ने कहा, "हम खुश हैं कि लोग अब हमारे बेटे की उपलब्धियों के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन एक पिता के रूप में मैं चिंतित हूं क्योंकि एक विशेष ओलंपियन के रूप में वह सिर्फ एक बार ही ओलंपिक के लिए जा सकता है।" उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह तैराक बनना चाहता है और राष्ट्र की सेवा करता है, लेकिन हम नहीं जानते कि यह कैसे होगा। उन्होंने कहा कि डाउन सिंड्रोम वाले लोग सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ पाने के योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed