फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guest house owner said shot assistant town planner since she refused to accept bribe

कसौली गोलीकांड : 'घूस नहीं ली इसलिए मार दी महिला अधिकारी को गोली'

Fri, 04 May 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली Updated Fri, 04 May 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
Guest house owner said shot assistant town planner since she refused to accept bribe
kasauli

हिमाचल प्रदेश के कसौली में सहायक टाउन प्लानर शैल बाला शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाला गेस्ट हाउस का मालिक गुरुवार को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया। हिमाचल और दिल्ली पुलिस ने इस तरह से आपरेशन चलाया कि स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण ढहाने पहुंचीं सहायक टाउन प्लानर शैल बाला शर्मा (51) को कसौली में नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय सिंह ने कहासुनी के बाद गोली मार दी थी। शैल बाला शर्मा को तीन गोलियां मारी गईं थीं। सहायक टाउन प्लानर की हत्या करने के बाद विजय सिंह फरार हो गया था। 
विज्ञापन


मोबाइल के माध्यम से उसकी लोकेशन चेक करते हुए पुलिस वृंदावन पहुंच गई। वृंदावन से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस विजय सिंह को लेकर हिमाचल चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के डीसीपी (क्राइम) राजेश देव ने बताया कि इंस्पेक्टर रितेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को वृंदावन से गिरफ्तार किया। इस सूचना को हिमाचल प्रदेश में मौजूद हमारे समकक्ष पुलिसकर्मियों के साथ साझा किया गया था। जिसके बाद ज्वाइंट टीम ने उसे वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास से दबोच लिया। गेस्ट हाउस मालिक ने महिला अधिकारी शर्मा को अवैध निर्माण ना ढहाने को लेकर हुई बहस के बाद गोली मार दी थी। 

आरोपी की मां नारायणी देवी भी महिला अधिकारी के साथ बहस कर रही थीं। अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए अपनी टीम लेकर पहुंची थीं। आरोपी विजय ने शुरुआती जांच में कबूला है कि उसने महिला अधिकारी को इसलिए गोली मारी क्योंकि उन्होंने घूस लेने से मना कर दिया था। 


अधिकारी को तीन गोली मारने के बाद वह पास के जंगल में छुप गया था। जिसमें महिला अधिकारी की मौत हो गई जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने मथुरा जाने के लिए एक टैक्सी ली और कसौली से भाग गया। उसका इरादा नेपाल भागने का था लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed