{"_id":"57a7c1aa4f1c1bb61f2b9718","slug":"gst-constitution-amendment-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लोकसभा में आएगा जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज लोकसभा में आएगा जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Aug 2016 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण कर सुधारों वाला जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक सोमवार को लोकसभा में आएगा जिस पर लगभग सभी राजनीति पार्टियों ने अपना समर्थन जाहिर किया है। 1991 के बाद सबसे बड़े आर्थिक सुधारों वाला जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक निचले सदन में आसानी से पारित हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
देश को दुनिया के सबसे बड़े एकल बाजार में परिवर्तित करने के लिए एकसमान मूल्य वर्धित कर प्रणाली वाला यह विधेयक विभिन्न राज्यों के विभिन्न करों का स्थान लेगा।
विज्ञापन
लोकसभा में इस विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की संभावना भी है। इस विधेयक को लोकसभा में पिछले साल पारित किया था और अब संशोधनों के साथ राज्यसभा में पारित होने के बाद इसे वापस लोकसभा से पारित कराना होगा।
विज्ञापन
जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि सरकार के लिए किसी भी तरह से कर की अधिकतम दर तय करना महत्वपूर्ण है।
बकौल सिंधिया कांग्रेस के सभी लोकसभा सदस्यों की सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया गया है।